पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान राधिका के पिता ने कहा कि लोग ताना देते थे कि बेटी के पैसों से गुजारा कर रहा हूं। इतना ही नहीं लोगों ने मेरी बेटी पर गंदे इल्जाम भी लगाए। दीपक ने कहा कि वह यह सब बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। उन्होंने कई बार राधिका से एकेडमी बंद करने के लिए कहा, लेकिन उसने एक नहीं मानी। लोगों के तानों से परेशान हो गया था।