घटना के बाद से ही पुलिस ने कई बार मंजू यादव को इस मामले में लिखित बयान देने को कहा था, लेकिन वह लगातार इस बात से मना कर रही थी। अब उन्होंने मौखिक रूप से पुलिस को बयान दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह अपने रूम में आराम कर रही थी क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उन्होंने कहा, उन्हें नहीं पता कि घटना के समय क्या हुआ और उनके पति ने उनकी बेटी को क्यों मारा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी राधिका का चरित्र बहुत अच्छा था और वह नहीं समझ पा रही है कि उनके पति ने ऐसा क्यों किया।