आरोपी के भाई कुलदीप ने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई एक ही साथ रहते है। घटना के समय वह घर के ग्राउंड फ्लोर पर था और गोली की आवाज सुन कर वह फर्स्ट फ्लोर पर गया। वहां जाकर उसने देखा की राधिका खून से लथपथ रसोई में पड़ी है और ड्रॉइंग रूम में पिस्टल पड़ी है। उसने बताया कि घटना के समय घर में सिर्फ राधिका, उसके पिता और उसकी मां मौजूद थे। मां ने पुलिस को दिए मौखिक बयान में कहा है कि उसकी तबीयत खराब थी और घटना के समय वह अपने कमरे में लेटी हुई थी।