
Bihar Bypoll Election Results 2024 Live: बिहार की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान के बाद आज नतीजे सामने आएंगे। प्रदेश में चार विधानसभा सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर उपचुनाव हुए थे। चारों सीटों पर वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे (Bihar Bypoll Election Results) से शुरू हुई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती की गई और उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जा रही है। EC ने लगभग सभी सीटों पर कुछ चरण की काउंटिंग के आंकड़े भी जारी कर दिए हैं।
इमामगंज में 12 राउंड की गिनती हो गई है। यहां आरजेडी प्रत्याशी रौशन कुमार को 45,569 वोट मिले है जबकि हम की प्रत्याशी दीपा मांझी को 51,132 वोट मिले है। यहां से हम प्रत्याशी दीपा मांझी आगे चल रही है। जन सुराज के जितेंद्र पासवान को 36,453 वोट मिले है।
बेलागांज में आठ राउंड की गिनती हो गई है। यहां से जेडीयू प्रत्याशी मनोरमा देवी आगे चल रही है। मनोरमा देवी को अभी तक 52, 329 वोट मिले है। RJD प्रत्याशी विश्वनाथ कुमार सिंह 35,979 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जन सुराज के अमजद 14, 674 वोट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
तरारी में आठ राउंड की गिनती पूरी हो गई है। पहले नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी विशाल प्रशांत चल रहे हैं। विशाल प्रशांत को 54,839 वोट मिले है जबकि माले से राजू यादव को 43,998 वोट मिले है। जन सुराज से किरण देवी को 3,936 वोट मिले है। आठवें राउंड तक बीजेपी 10,841 वोटों से आगे चल रही है।
रामगढ़ में छह राउंड की गिनती पूरी हो गई है। छठे राउंड तक बीजेपी प्रत्याशी अशोक सिंह आगे चल रहे हैं। अशोक सिंह को 35,688 वोट मिले हैं। वहीं BSP प्रत्याशी सतीश को 35,320 वोट मिले है। आरजेडी को 21,292 वोट मिले है।