राष्ट्रीय

‘कांग्रेस पार्टी का पाखंड है ये’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर बोले बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी का पाखंड है ये… एक ऐसा मुद्दा जिसके लिए सिर्फ वो बातें करते हैं, अब सच पूरे देश के सामने आ गया है।

2 min read
Apr 18, 2026
फोटो में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (सोर्स: ANI)

Bihar CM Samrat Choudhary: महिला आरक्षण बिल के संसद में गिरने के बाद देश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के नाम पर कांग्रेस सिर्फ बातें करती है, लेकिन असल में उसका रवैया पाखंड से भरा है।

शुक्रवार को लोकसभा में हुए मतदान में बिल पास नहीं हो सका। कुल 528 सांसदों ने हिस्सा लिया, जिनमें 298 ने बिल के समर्थन में और 230 ने विरोध में वोट दिया। जबकि बिल पास दो-तिहाई बहुमत यानी कम से कम 352 वोट जरूरी होते हैं।

ये भी पढ़ें

‘कोई दंगा-कर्फ्यू नहीं होगा, माफिया-मौलाना सड़कों पर’, बंगाल चुनाव से पहले गरजे CM योगी

इस मुद्दे को लेकर अब सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर महिला विरोधी सोच रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे क्या कहा… चलिए जानते हैं।

विपक्ष पर सीएम सम्राट चौधरी ने कसा तंज

सीएम सम्राट चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करने वाली कांग्रेस असल में सिर्फ दिखावा करती है। अब देश के सामने साफ हो गया है कि वह इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हमेशा महिलाओं की तरक्की में रुकावट बनता रहा है। चौधरी ने सवाल उठाया कि क्या देश की आधी आबादी को अधिकार देना इतना मुश्किल है? उनके मुताबिक, विपक्ष महिलाओं के मजबूत बनने और नेतृत्व में आने से डरता है, इसलिए उसने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ यानी महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया।

उन्होंने UPA के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय भी महिलाओं के अधिकारों को नजरअंदाज किया गया था और आज भी वही सोच देखने को मिल रही है। अंत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया जनता, खासकर महिलाओं के बीच गुस्सा पैदा करेगा और लोग अब उनके “खोखले वादों” को समझ चुके हैं।

इस बीच बिहार में राजनीति तेज हो गई है, क्योंकि एक बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। पटना में बीजेपी के राज्य मुख्यालय में अहम बैठक हुई, जिसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में 20 अप्रैल को होने वाले ‘आक्रोश मार्च’ की तैयारियों पर चर्चा की गई। यह मार्च लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के रुख के विरोध में निकाला जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस प्रदर्शन का मकसद आम लोगों का समर्थन जुटाना और यह दिखाना है कि विपक्ष के फैसले से जनता नाराज है।

ये भी पढ़ें

‘भाजपा के नापाक इरादों को विपक्ष ने हरा दिया…’, चुनावी सभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर बोले राहुल गांधी
Also Read
View All