
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Photo - ANI)
Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में केवल पांच दिन शेष हैं। ऐसे में राज्य में राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी क्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को कूच बिहार में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य में सत्ता में आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) स्थायी रूप से समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'ममता मोदी से क्यों डरती हैं? क्योंकि उन्हें पता है कि अगर भाजपा बंगाल में सत्ता में आई तो उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। ठीक वैसे ही जैसे हमने गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार में कांग्रेस को हमेशा के लिए सत्ता से बाहर कर दिया। भाजपा की जीत के बाद टीएमसी भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।'
उन्होंने आगे कहा, 'उनके दावों को सुनकर मैं हैरान रह जाता हूं। कभी-कभी टीवी देखकर हंसी आती है। हुमायूं कबीर ने कहा था कि वे बाबरी मस्जिद बनवाएंगे, लेकिन हकीकत में वे ऐसा नहीं कर सकते। भाजपा की सरकार बनने पर ये सारी समस्याएं एक झटके में सुलझ जाएंगी।'
इससे पहले, टीएमसी ने हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन पर राज्य में एक चुनावी रैली के दौरान ममता बनर्जी के खिलाफ 'सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ और विभाजनकारी' टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है।
पार्टी की ओर से प्रस्तुत एक पत्र में टीएमसी नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने आरोप लगाया कि सरमा ने 16 अप्रैल को कूच बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ और मानहानिकारक बयान दिए। शिकायत में आगे कहा गया कि ये टिप्पणियां विधानसभा चुनावों से पहले मतदाताओं को धार्मिक आधार पर विभाजित करने के उद्देश्य से की गई थीं।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का पहला चरण 23 अप्रैल को होगा, जिसमें 152 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। शेष 142 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। सभी 294 सीटों के परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
Published on:
18 Apr 2026 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
