राष्ट्रीय

सांसद बनने का मन कर रहा है भाजपा टिकट देगी तो छोड़ दूंगी पार्टी: कांग्रेस विधायक

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों पार्टी बदलने की हो़ड़ मच गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद ही विधायक भी लगातार पाला बदल रहे हैं।

2 min read
  bihar congress mla neetu singh said if BJP gives me ticket I will leave the party

बिहार में विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। बिहार में कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने भी शुक्रवार को भाजपा के साथ जाने के संकेत दे दिए हैं। पटना में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि सांसद बनने का मन कर रहा है, अगर भाजपा नवादा सीट से टिकट देती है तो वे भाजपा में जाने के लिए सोचेंगी।

भाजपा में चली जाऊंगी

उनसे जब पूछा गया कि भाजपा अगर टिकट देती है तो क्या वह कांग्रेस छोड़ देंगी। इस पर उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भाजपा में चली जाऊंगी। उन्होंने कांग्रेस से भी नवादा लोकसभा क्षेत्र से टिकट देने की मांग की। इससे पहले शुक्रवार को राजद के विधायक भरत बिंद भाजपा के पाले में आ गए हैं। इससे पहले भी कांग्रेस के दो विधायक सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम भाजपा के पक्ष में आ चुके हैं। बिहार में एनडीए की फिर से सरकार बनने के बाद महागठबंधन के सात विधायक सत्ता पक्ष की ओर आ चुके हैं।

लालू यादव को आज फिर लगा झटका

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव के लिए लगातार बुरी खबरें सामने आ रही है। पहले सूबे की सत्ता का हाथ से सरकना और अब 15 दिन के भीतर ही पार्टी के 5 विधायकों का पार्टी का साथ छोड़ना लोकसभा चुनाव से पहले उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। बता दें कि प्रहलाद यादव, चेतन आनंद, नीलम देवी, और संगीता देवी के पार्टी छोड़ने के बाद शुक्रवार को बिहार के भभुआ से आरजेडी के विधायक भरत बिंद ने पार्टी छोड़ दिया। शुक्रवार को आरजेडी विधायक भरत बिंद ने लालू यादव का साथ छोड़ सत्ता पक्ष का दामन थामा लिया। 15 दिनों में राजद में यह पांचवीं टूट है।

Updated on:
01 Mar 2024 06:44 pm
Published on:
01 Mar 2024 05:58 pm
Also Read
View All
नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

Monsoon In India: कई राज्यों से मानसून अभी दूर, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

Crime News: दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी-क्राइम मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Om Birla: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका, युवा संसद लोकतंत्र को कर रही मजबूत- ओम बिरला