राष्ट्रीय

बिहार चुनाव काउंटिंग: नीतीश की करीबी को मिल सकती है बंपर जीत! राजद का बुरा हाल

बिहार विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। 8-8 सीटों पर महागठबंधन और NDA के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बनमनखी सीट पर भाजपा के उम्मीदवार कृष्ण कुमार ऋषि 810 वोट से आगे चल रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2025, 12:26 PM IST
Bihar
बिहार चुनाव मतगणना जारी (फोटो- पत्रिका)

Bihar Elections Counting: बिहार विधानसभा चुनाव की गिनती जारी है। 38 जिलों के में 46 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। सीमांचल में शुरुाआती रुझानों में मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है। सीमांचल की 17 सीटों में से 8-8 पर एनडीए और महागठबंधन पर आगे चल रहे हैं। रुपौली विधानसभा चुनाव से छठवीं बार बीमा भारती चुनावी मैदान में है। धमदाहा में जदूय उम्मीदवार लेसी सिंह के खिलाफ पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा मैदान में हैं।

लेसी सिंह और कलाधर मंडल आगे

12वें राउंड के बाद धमदाहा सीट से जदयू की मंत्री लेसी सिंह आगे चल रही हैं। 8वें राउंड में रुपौली से कलाधर मंडल आगे चल रहे हैं। पूर्णिया सीट से बीजेपी के विजय खेमका भी मजबूत बढ़त बना चुके हैं। आठवें राउंड की गिनती के बाद विजय खेमका 20373 वोट से आगे चल रहे हैं।

बनमनखी में भी बीजेपी को बढ़त

बनमनखी विधानसभा सीट पर 5वें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के कृष्ण कुमार ऋषि 3400 वोट से आगे हैं। कृष्ण कुमार ऋषि को अब तक 20256 और कांग्रेस के देव नारायण राजक को 16856 वोट मिल चुके हैं। वहीं, चौथे राउंड की गिनती के बाद कसबा विधानसभा सीट से LJP (R) के नितेश कुमार सिंह 7091 वोट से आगे हैं।