राष्ट्रीय

Bihar Election: महागठबंधन में एक बार फिर नहीं बनी CM फेस पर बात, जानें क्या बोले तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को महागठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में भी सीएम फेस पर बात नहीं बनी।
2 min read
May 04, 2025
Feature image
राजद नेता तेजस्वी यादव

Bihar Election: बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने तैयारी तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी पटना में तीसरी बार महागठबंधन की अहम बैठक हुई। बैठक के बाद राजद नेता मनोज झा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन साथ लड़ेगी और प्रदेश की सभी 243 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

सीएम फेस पर नहीं बनी बात

बता दें कि इस बैठक में भी सीएम फेस को लेकर बात सामने नहीं आई है। दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि महागठबंधन राजद नेता तेजस्वी यादव के चेहरे पर चुनाव लड़ सकता है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

CM फेस पर क्या बोले तेजस्वी यादव

बैठक के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन का अभी जो चेहरा है वह बाद में भी रहेगा। लेकिन NDA में जो अभी सीएम है वे नहीं रहेंगे, क्योंकि बीजेपी ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए महागठबंधन में किसी को कोई भ्रम नहीं रहना चाहिए।

तेजस्वी के चेहरे पर कोई विवाद नहीं

बैठक के बाद मनोज झा ने कहा कि 20 मई को मजदूरों की देशव्यापी हड़ताल है। इस हड़ताल को महागठबंधन का समर्थन मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव के चेहरे पर कोई विवाद नहीं है। समय आने पर सीएम फेस की घोषणा भी हो जाएगी।

‘हम सब एकजुट हैं’

राजद नेता मनोज झा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को पता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है। ये कोई रॉकेट साइंस नहीं है। संयोजन समिति का नेतृत्व तय है और हम सब एकजुट हैं।

बैठक में कौन-कौन हुआ शामिल

राजधानी पटना में हुई बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव, कृष्ण अल्लावारू, मुकेश सहनी के अलावा घटक दल के सभी नेता, सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी व जिलाधिकारी शामिल रहे। 

Updated on:
04 May 2025 06:12 pm
Published on:
04 May 2025 06:12 pm
Also Read
View All
Trump Iran Deal: ‘जंग खत्म नहीं हुई, सिर्फ रुकी है’, ट्रंप बोले- ईरान ने नहीं मानी बात तो फिर करेंगे हवाई हमला

CJP प्रदर्शनकारियों पर चलाने के लिए RAF जवानों को दिए गए थे पेलेट गन! आंतरिक जांच में बड़ा खुलासा

‘गोलीबारी होगी, बदसलूकी और हत्याएं होंगी’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर RSS नेता की विवादित टिप्पणी, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश

CJP प्रदर्शनकारियों को मुंबई पुलिस ने भेजे नोटिस, कार्रवाई न करने के दावों पर कहा जांच होने तक नहीं रुकेगी प्रक्रिया

NEET-UG Row: राधाकृष्णन समिति की 101 में से 27 सिफारिशें अब तक लागू नहीं, NTA अब भी करा रहा है भर्ती परीक्षाएं