राष्ट्रीय

Mokama Seat Result: प्रचंड जीत की ओर अनंत सिंह, सूरजभान के दावे फुस्स! जानें क्या है हाल?

मोकामा सीट मुकाबला दिलचस्प है। अनंत सिंह और वीणा देवी के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है।
2 min read
Nov 14, 2025
Feature image
अनंत सिंह और सूरजभान सिंह। (फोटो- ANI)

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मोकामा सीट पर बाहुबली नेता और जदयू उम्मीदवार अनत सिंह आगे चल रहे हैं।

14 राउंड की गिनती के बाद अनंत सिंह को 52202 वोट मिले हैं। जबकि, सूरजभान सिंह की पत्नी और राजद उम्मीदवार वीणा देवी 15315 वोटों से पीछे चल रही हैं।

वहीं, मोकामा सीट पर जनसुराज के प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष का भी खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। वह तीसरे नंबर पर हैं। मुख्य लड़ाई अनंत सिंह और वीणा देवी के बीच देखी जा रही है।

जेल में हैं अनंत सिंह

अनंत सिंह को RJD नेता दुलारचंद्र यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। 30 अक्टूबर को मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों में झड़प हुई, जिसमें दुलारचंद्र यादव की मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उनकी मौत ब्लंट इंजरी टू चेस्ट एंड हेड से हुई। उनकी पसलियां टूटीं, फेफड़े फट गए, और शरीर पर कई गहरे जख्म थे। गोली लगने की बात सामने नहीं आई, बल्कि कुचलकर हत्या की आशंका जताई गई।

अनंत सिंह की पत्नी हैं विधायक

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी वर्तमान में मोकामा विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह 2022 में विधायक बनी थीं, जब अनंत सिंह को एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधायकी रद्द हो गई थी। इसके बाद हुए उपचुनाव में नीलम देवी ने राजद के टिकट पर जीत हासिल की।

जीत से पहले अनंत सिंह के आवास पर जश्न की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले ही मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के पटना स्थित आवास पर जोरदार जश्न की तैयारी चल रही है। जेल में बंद होने के बावजूद उनके समर्थकों का कॉन्फिडेंस हाई है।

1.5 लाख से ज्यादा मिठाइयां तैयार की जा रही हैं, जिनमें 2-3 लाख रसगुल्ले और काले जामुन शामिल हैं। 10 हजार लीटर दूध मंगवाया गया है, और 48 हलवाई दिन-रात काम में जुटे हैं।

Updated on:
14 Nov 2025 12:49 pm
Published on:
14 Nov 2025 08:41 am