राष्ट्रीय

Bihar Election: महागठबंधन में आसान नहीं होगा सीट बंटवारा, जानें क्यों हो रही दिक्कत

Bihar Election: विधानसभा चुनाव 2020 में राजद ने 144, कांग्रेस ने 70 और सीपीआईएमएल और 10 पर दो अन्य वाम पंथी पार्टी (सीपीआई और सीपीआईएम) ने चुनाव लड़ा था।
2 min read
• •
Updated: 21 Apr 2025, 2:07 PM IST
Feature image

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने तैयारी तेज कर दी है। हाल ही में विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में महागठबंधन की एक बैठक हुई। इस बैठक में को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गई, जिसका नेतृत्व राजद नेता तेजस्वी यादव कर रहे हैं। अध्यक्ष के अलावा समिति में 12 सदस्य होंगे। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के नेता भी बिहार का दौरा कर रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी की।

सीएम फेस नहीं किया घोषित

बता दें कि महागठबंधन ने अभी तक अपना सीएम फेस घोषित नहीं किया है। राजद नेताओं ने दिल्ली में 15 अप्रेल को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दो दिन बाद 17 अप्रेल को पटना में महाठबंधन के नेताओं की राजद कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक से पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि बैठक में सीएम फेस घोषित किया जा सकता है, लेकिन सीएम फेस घोषित नहीं किया। हालांकि कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई जिसका नेतृत्व तेजस्वी यादव कर रहे हैं।

सीट शेयरिंग पर फंसा पेच

बता दें कि महागठबंधन में पहले 5 पार्टियां थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी भी महागठबंधन में शामिल हो गई। वहीं विधानसभा चुनाव में पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी भी महागठबंधन में शामिल हो सकती है। ऐसे में महागठबंधन में कुल सात पार्टी हो जाएगी। पिछली बार 5 दलों के मुकाबले इस बार 7 पार्टियों में सीटों का बंटवारा हो सकता है। नए दलों ने उलझा दिया है।

2020 में कांग्रेस का रहा था खराब प्रदर्शन

बता दें कि विधानसभा चुनाव 2020 में राजद ने 144, कांग्रेस ने 70 और सीपीआईएमएल और 10 पर दो अन्य वाम पंथी पार्टी (सीपीआई और सीपीआईएम) ने चुनाव लड़ा था। हालांकि इस बार भी कांग्रेस 70 सीटों पर अड़ी हुई है, वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन रहा था। 70 सीटों में से कांग्रेस ने महज 19 सीटों पर ही जीत हासिल की थी। इस प्रकार पार्टी का स्ट्राइक रेट महज 27 फीसदी रहा।

सीपीआई एमएल का रहा अच्छा प्रदर्शन

बिहार विधासनभा चुनाव 2020 में सीपीआई एमएल ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी का स्ट्राइक रेट भी और पार्टी से अच्छा रहा। ऐसे में पार्टी चाहेगी कि इस बार उनको ज्यादा सीटे मिले। इसके अलावा मुकेश सहनी 60 सीटों की मांग कर चुके हैं। 

Updated on:
21 Apr 2025, 2:07 PM IST
Published on: