राष्ट्रीय

Bihar: तेजप्रताप ने अपने ही विधायक को बीच सड़क पर रुला दिया, जानें क्या है पूरा मामला

Bihar Chunav: तेज प्रताप 2015 में महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन 2020 के विधानसभा चुानव में उनकी सीट बदल दी गई थी। तेज प्रताप को हसनपुर से टिकट दिया गया था। हालांकि वे जीत गए।
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2024, 5:12 PM IST
tej pratap yadav
tej pratap yadav

Bihar Election 2025: लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) के बयान से एक बार फिर बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। दरअसल तेज प्रताप यादव ने हाजीपुर में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। तेजप्रताप ने कहा कि महुआ विधानसभा क्षेत्र में विधायक रहते हमने कई काम करवाए हैं। 2025 में महुआ विधानसभा क्षेत्र की जनता के बुलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि महुआ की जनता बुलाएगी तो हम वहां जरूर जाएंगे। तेजप्रताप के इस बयान के बाद महुआ से आरजेडी विधायक मुकेश रौशन (Mukesh roshan) ने भी रिएक्ट किया है। वह मीडिया के सामने ही फूटफूटकर रोने लगे। मुकेश रौशन को महुआ से अपना टिकट कटने का डर सता रहा है। वहीं तेजप्रताप के इस बयान के बाद पार्टी के अन्य नेता भी हैरान नजर आ रहे हैं।

क्या बोले मुकेश रौशन

महुआ से विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि अब क्या हम खेत जोतेंगे? हम भी डॉक्टर हैं, जाकर अपना क्लीनिक चलाएंगे। लोगों की सेवा करेंगे। समाज कल्याण करने का कार्य करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और पार्टी जो भी फैसला लेगी वह सर्वोपरि होगा। 

2015 में महुआ से लड़े थे तेजप्रताप

बता दें कि तेजप्रताप यादव का यह बात RJD विधायक मुकेश रौशन के लिए बड़े झटके की तरह है। तेज प्रताप 2015 में महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन 2020 के विधानसभा चुानव में उनकी सीट बदल दी गई थी। तेज प्रताप को हसनपुर से टिकट दिया गया था। हालांकि वे जीत गए। लेकिन अब एक बार फिर तेज प्रताप महुआ से चुनाव लड़ने की बात कर रहे हैं। तेज प्रताप का यह बयान मुकेश रौशन की टेंशन बढ़ा रहा है। अगर तेजप्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते है तो मुकेश रौशन को यह सीट गंवानी पड़ सकती है। बता दें कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई है। 

Updated on:
9 Dec 2024, 5:12 PM IST
Published on: