राष्ट्रीय

बिहार चुनाव: आज थम जाएगा पहले फेज का चुनाव प्रचार, नड्डा, नीतीश, योगी और शाह लगाएंगे पूरा जोर

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को होगी। इस कारण आज चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। जानिए, राघोपुर पहुंचकर तेज प्रताप ने तेजस्वी को लेकर क्या कह दिया।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2025, 6:38 AM IST
Bihar Assembly Elections 2025
सीएम नीतीश कुमार। फोटो- आईपीआरडी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम पांच बजे से चुनावी शोर थम जाएगा। आखिरी दिन NDA के नेता पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। बिहार के अलग-अलग हिस्सों में NDA के कई बड़े नेताओं की सभाएं हैं। आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गयाजी में रोड शो करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। पटना में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी हुंकार भरेंगे। सीएम नीतीश भी रैलियों को संबोधित करेंगे। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है।

नीतीश फिर मारेंगे पलटे तो भी यहां जगह नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि महागठबंधन में तेजस्वी यादव ही सीएम फेस हैं। अगर नीतीश कुमार पलटी भी मारेंगे तो भी महागठबंधन में उनके लिए जगह नहीं है। अगर उन्हें हिम्मत है तो वह छीने। इधर, पटना में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने 15 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। लालू के साथ CPI उम्मीदवार दिव्या गौतम भी मौजूद थीं। इस दौरान लालू ने दानापुर से प्रत्याशी व बाहुबली रीतलाल यादव के लिए वोट मांगे।

सोमवार को राघोपुर पहुंच गए तेज प्रताप

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप अपने छोटे भाई के खिलाफ प्रचार करने के लिए राघोपुर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को भरमाने का काम कर रहे हैं। कह रहे हैं कि पार्टी सबकुछ होता है, लेकिन हम कहेंगे कि जनता सब कुछ होता है। जनता ही पार्टी बनाती है और बिगाड़ती है, जनता ही सरकार बनाती है और सरकार चलाती है। राघोपुर के विधायक ने कुछ काम नहीं किया है। हमने राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद की है। यहां के स्थानीय विधायक ने सिर्फ भरमाने का काम किया है। तेज प्रताप की सभा में कुछ लोगों ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

चिराग ने तेजस्वी पर कसा तंज

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को चुनाव का रिजल्ट आएगा। 18 नवंबर को शपथ लूंगा। तेजस्वी यादव के बयान पर चिराग पासवान ने कहा, "मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन 14 नवंबर को मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर NDA सरकार बनाने जा रही है।"

Updated on:
4 Nov 2025, 6:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करेगी बीजेपी, सोमवार को सभी प्रदेश मुख्यालयों पर जुटेंगे कार्यकर्ता

दिल्ली के हर्ष विहार में निर्माणाधीन मकान ढहने पर ADCP संदीप लांबा ने दी अहम जानकारी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

मोदी के पिता वाले बयान पर बवाल: पहले BJP कार्यकर्ता ने खरगे के पिता का किया अपमान, कांग्रेस ने दी सफाई

जामिया यूनिवर्सिटी विवाद: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, अवैध प्रवेेश का आरोप

‘खरगे नहीं मां-बेटे के हैं ये शब्द’ पीएम मोदी को दिए विवादित बयान पर भाजपा ने राहुल और सोनिया गांधी को घेरा