राष्ट्रीय

‘गिद्ध के मनाने से गाय नहीं मरती’: राहुल गांधी के पोस्ट पर निरहुआ का तंज

निरहुआ ने कहा, भोजपुरी में कहावत है- गिद्ध के मानने से गाय नहीं मरती। राक्षस के मनाने से गाय नहीं मरती। किसी के चाहने से कुछ नहीं होता।

2 min read
Sep 19, 2025
दिनेश लाल यादव और राहुल गांधी (Photo-ANI)

Dinesh Lal Yadav attacks Rahul Gandhi: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ शुक्रवार को अपनी नई फिल्म 'बलमा बड़ा नादान 2' के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे। इस दौरान, उन्होंने राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिए, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'जेन जी' वाले पोस्ट पर तंज कसा। निरहुआ ने कहा, गिद्ध के मानने से गाय नहीं मरती।

ये भी पढ़ें

‘पाकिस्तान हमारे घर जैसा’: विवाद बढ़ा तो सैम पित्रोदा ने दी सफाई, आतंकवाद और सियासी तनाव पर कही ये बात

राहुल के पोस्ट पर भोजपुरी कहावत से तंज

निरहुआ ने राहुल गांधी के हालिया 'जेन जी' ट्वीट पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, भोजपुरी में कहावत है- गिद्ध के मानने से गाय नहीं मरती। राक्षस के मनाने से गाय नहीं मरती। किसी के चाहने से कुछ नहीं होता। भारत एक मजबूत देश है और इसकी कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। जब पीएम मोदी दुनिया के सामने भारत का सिर नहीं झुका रहे, तो इन लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रहा। इसलिए ये उटपटांग बातें कर रहे हैं। राहुल का यह पोस्ट युवाओं को वोटर अधिकारों के लिए जागरूक करने वाला था, लेकिन निरहुआ ने इसे मोदी सरकार के खिलाफ साजिश बताया।

सैम पित्रोदा के बयान पर कटाक्ष

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के पाकिस्तान वाले बयान पर भी निरहुआ ने आलोचना की। पित्रोदा ने हाल ही में कहा था कि वे पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में 'घर जैसा महसूस' करते हैं। निरहुआ ने तंज कसते हुए कहा, तो वही जाकर रहें जहां जिसको घर जैसा महसूस हो रहा है। वही जाकर रहें, यहां क्या कर रहे हैं? यह बयान भाजपा समर्थक निरहुआ का पित्रोदा की विदेश नीति संबंधी टिप्पणियों पर सीधा हमला था, जो विवादों में घिर चुका है।

बिहार चुनाव में एनडीए समर्थन

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर निरहुआ ने एनडीए के पक्ष में समर्थन जताया। उन्होंने कहा, बिल्कुल प्रचार करने आऊंगा। बिहार को हम उस समय से जानते हैं जब 'निरहुआ रिक्शावाला' बनकर आते थे। फिर से एनडीए की सरकार बनानी है, क्योंकि बिहार ने जो रफ्तार पकड़ी है, उसे रुकने नहीं देना है। निरहुआ, जो भाजपा से जुड़े हैं, ने बिहार की विकास गति को मोदी सरकार का श्रेय दिया।

राहुल की यात्रा को 'घुसपैठिया बचाव' करार

राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' पर निरहुआ ने कहा, यह वोटर अधिकार यात्रा नहीं थी। आप लोग समझ नहीं पाए। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव ये लोग आपके रोजगार छीनकर घुसपैठियों को देना चाहते हैं। दरअसल, यह घुसपैठिया बचाव यात्रा थी। उन्होंने कांग्रेस गठबंधन पर अवैध प्रवासियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद जैश और हिजबुल ने POK छोड़ा, अब इस जगह को बना रहे आतंकी ठिकाना

Published on:
19 Sept 2025 10:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर