राष्ट्रीय

बाढ़ में नाव नहीं मिलने के चलते घर पर कराई महिला की डिलीवरी, तबीयत बिगड़ने के चलते मौत

बिहार के वैशाली जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसी गर्भवती महिला को समय पर नाव नहीं मिल पाने के चलते उसकी मौत हो गई है।

2 min read
Sep 13, 2025
नाव न मिलने के कारण बाढ़ में फंसी गर्भवती महिला की मौत (फोटो -एआई जनरेटेड)

बिहार के कई इलाके इस समय बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। इसके बावजूद यहां बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। राज्य के 27 जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां बाढ़ प्रभावित इलाके में फंसे होने के चलते एक महिला की घर पर ही डिलवरी कराई गई। लेकिन बच्चे को जन्म देने के बाद मां की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उसे अस्पताल ले जाने के लिए समय पर नाव नहीं मिली जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें

Viral Video: ससुराल वाले बने हैवान, महिला को खंभे से बांधकर जमकर पीटा, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

21 वर्षीय मां ने बेटी को दिया जन्म

मृतका की पहचान 21 वर्षीय सोनी देवी पत्नी राजेश राय के रूप में की गई है। सोनी का ससुराल जिले के महनार प्रखंड के बहलोलपुर दियारा में बाढ़ से घिरे इलाके में था। शुक्रवार रात सोनी को अचानक लेबर पेन शुरु हो गया, जिसके बाद बाढ़ के चलते उसके परिवार और आस पास की महिलाओं ने मिल कर घर पर ही उसकी डिलवरी करवा दी। सोनी ने एक बेटी को जन्म दिया लेकिन उसकी कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिवार तुरंत उसे अस्पताल ले जाने के लिए नाव की तलाश करने लगा लेकिन बहुत देर तक ढूंढने के बाद भी उन्हें कोई नाव नहीं मिली।

लोगों ने प्रशासन की लापरवाही को ठहराया जिम्मेदार

काफी समय बीत जाने के चलते सोनी की हालत बिगड़ने लगी और फिर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर हसनपुर घाट पर तैनात SDFR की टीम मौके पर पहुंची। टीम तुरंत सोनी को बांढ प्रभावित इलाके से निकालकर अस्पताल लेकर आई, लेकिन तब तक सोनी की मृत्यु हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने भी सोनी को मृत घोषित कर दिया था। सोनी की मृत्यु से उसका पूरा परिवार सदमे में है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों को कहना है कि, अगर प्रशासन समय पर मदद पहुंचा देता तो सोनी की जान बचाई जा सकती थी।

Published on:
13 Sept 2025 06:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर