राष्ट्रीय

JDU की नई प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, नीतीश कुमार भी सूची में शामिल, 3 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव नियुक्त

बिहार में JDU ने प्रदेश कार्यकारिणी समिति का विस्तार किया है। नई सूची में नीतीश कुमार भी शामिल हैं। जानिए किस नेता को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव बनाया गया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 5:57 PM IST
bihar news
JDU की नई प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार(फोटो-IANS)

JDU New State Committee: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी समिति का विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने 26 नवंबर को नई टीम की विस्तारित लिस्ट जारी की। इसमें तीन नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ को प्रदेश महासचिव और 11 नेताओं को प्रदेश सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सूची में शामिल है। नई सूची में मनीष कुमार को प्रदेश महासचिव के साथ मुख्यालय प्रभारी (आईटी) की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पार्टी ने प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक कामकाज को मजबूत करने के लिए अलग-अलग नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं।

रामचरित्र सिंह समेत तीन नेता बने प्रदेश उपाध्यक्ष


JDU की नई प्रदेश कमिटी में रामचरित्र सिंह, विजय सहनी और विश्वनाथ सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इन तीनों नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आठ नेताओं को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी


प्रदेश महासचिव के पद पर आठ नेताओं की नियुक्ति की गई है। इस सूची में रणधीर सिंह, राज कुमार सिंह, अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी, डॉ. अजय कुमार, मुर्तुजा अली कैसर, राजकुमार झा, रघुनाथ शर्मा और ओमप्रकाश सिंह सेतु शामिल हैं।वहीं, मनीष कुमार को प्रदेश महासचिव के साथ मुख्यालय प्रभारी आईटी बनाया गया है। वह संगठनात्मक कामकाज के साथ मुख्यालय और आईटी से जुड़ी जिम्मेदारियां भी संभालेंगे।

11 नेताओं को बनाया गया प्रदेश सचिव


पार्टी ने 11 नेताओं को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इनमें श्याम कुमार राय, अंजनी कुमार सिंह, विजय विश्वकर्मा, अभिषेक पटेल, सुद्दुद साई, शिवेश कुमार, राहुल सरीन, राहुल खंडेलवाल, मोहन सिंह चंद्रवंशी, राजेश पाल और रंजन बिंद के नाम शामिल हैं।

JDU की नई प्रदेश कमिटी की पूरी सूची

पदनेताओं के नाम
प्रदेश उपाध्यक्षरामचरित्र सिंह, विजय सहनी, विश्वनाथ सिंह
प्रदेश महासचिवरणधीर सिंह, राज कुमार सिंह, अमर कुमार चौधरी उर्फ भगवान चौधरी, डॉ. अजय कुमार, मुर्तुजा अली कैसर, राजकुमार झा, रघुनाथ शर्मा, ओमप्रकाश सिंह सेतु
प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी (IT)मनीष कुमार
प्रदेश सचिवश्याम कुमार राय, अंजनी कुमार सिंह, विजय विश्वकर्मा, अभिषेक पटेल, सुद्दुद साई, शिवेश कुमार, राहुल सरीन, राहुल खंडेलवाल, मोहन सिंह चंद्रवंशी, राजेश पाल, रंजन बिंद
Updated on:
26 Nov 2026, 5:57 PM IST
Published on: