राष्ट्रीय

Bihar Mithilanchal Seats Result: अलीनगर सीट से मैथली ठाकुर आगे, जानें कहां-कहां किसको मिल रही बढ़त?

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। मिथलांचल में कुल चार जिले हैं। जहां कुल 36 विधानसभा सीटें हैं। इसमें दरभंगा की अलीनगर सीट से शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार मैथली ठाकुर आगे चल रही हैं।
2 min read
• •
Nov 14, 2025
Feature image
मिथलांचल में कहां किसको मिल रही बढ़त। (फोटो- IANS)

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। मिथलांचल में कुल चार जिले हैं। जहां कुल 36 विधानसभा सीटें हैं। इसमें दरभंगा की अलीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार मैथली ठाकुर आगे चल रही हैं।

मैथली ठाकुर 9 राउंड की गिनती के बाद चार हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। वहीं, राजद उम्मीदवार बिनोद मिश्रा दूसरे नंबर पर हैं।

दरभंगा जिले में गौरा बौराम, बेनीपुर, अलीनगर; दरभंगा ग्रामीण, दरभंगा, बहादुरपुर, हायाघाट, जाले, केओटी और कुशेश्वर स्थान सीट है।

दरभंगा में एक सीट पर राजद आगे

दरभंगा में सिर्फ एक सीट छोड़कर सभी सीटों पर एनडीए आगे हैं। दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र में राजद उम्मीदवार ललित कुमार यादव 8 राउंड की काउंटिंग के बाद 1400 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा उम्मीदवार हैं।

वहीं, दरभंगा सदर सीट से बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा उम्मीदवार संजय सरावगी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। विकासशील इंसान पार्टी के उमेश सहनी दूसरे नंबर पर हैं।

जाले सीट पर बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा उम्मीदवार जिबेश कुमार लगभग चार हजार वोटों से आगे हैं। इस सीट पर कांग्रेस से ऋषि मिश्रा इन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

बेगूसराय में कौन आगे-पीछे?

बेगूसराय जिले में बछवाड़ा, बखरी, बेगुसराय, चेरिया-बरियारपुर, मटिहानी, साहेबपुर कमाल और तेघरा सीट हैं। बेगूसराय में तीन सीटों पर महागठबंधन लीड कर रहा है।

वहीं चार सीटों पर एनडीए प्रत्याशी आगे हैं। बेगूसराय, मटिहानी और साहेबपुर कमाल में महागठबंधन के उम्मीदवार आगे हैं। अन्य सीटों पर एनडीए बढ़त पर है।

मधुबनी में कौन आगे-पीछे?

मधुबनी जिले में बाबूबरही, बिस्फी, हरलाखी, झंझारपुर, खजौली, लौकाहा, मधुबनी, फुलपरास, राजनगर सीट हैं। मधुबनी में केवल बिस्फी सीट पर महागठबंधन आगे है। अन्य सीटों पर एनडीए बढ़त पर है। सभी सीटों पर कांटे की टक्कर देखी जा रही है।

समस्तीपुर में कौन आगे-पीछे?

वहीं, समस्तीपुर जिले में विभूतिपुर, हसनपुर, कल्याणपुर, मोहिनुद्दीननगर, मोरवा, रोसरा, समस्तीपुर, सरायरंजन, उजियारपुर और वारिसनगर सीट हैं।

समस्तीपुर में बिभूतिपुर सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। 11 राउंड की गिनती के बाद भाकपा-माले कैंडिडेट अजय कुमार आगे हैं। दूसरे नंबर पर जदयू की रवीना कुशवाहा हैं।

Updated on:
14 Nov 2025 01:22 pm
Published on:
14 Nov 2025 09:30 am
Also Read
View All
ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कांग्रेस नेता ने दी देशद्रोह के मुकदमे की चेतावनी, पूर्व जज ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया गैर-कानूनी

Congress Protest: राजघाट पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, राहुल-प्रियंका डटे, खरगे ने दिया बड़ा बयान

Surajpur Double Murder Case: पत्नी-बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा मिली तो भावुक हो गया प्रधान आरक्षक, परिजन बोले- फैसले से हम संतुष्ट

‘पहले जनता सरकार चुनती थी अब सरकार चुन रही कौन वोट देगा’, बेंगलुरु में CJP के साथ मिलकर प्रकाश राज का हल्लाबोल

GST काउंसिल का बड़ा फैसला, अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म, मुकदमे की सीमा 5 करोड़ रुपये हुई