राष्ट्रीय

Bihar MLC Election: शिक्षकों की सीट पर अब तक 30.19% और स्नातकों पर 12.88% हुआ मतदान, बवाल के बाद अनंत सिंह के समर्थक हिरासत में

Bihar MLC voting: बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों के लिए मतदान जारी है। शुरुआती 4 घंटों में शिक्षक सीटों पर 30.19 फीसदी और स्नातक सीटों पर 12.88 फीसदी वोट पड़े हैं। कुल 150 उम्मीदवारों इस चुनाव में खड़े हुए हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2026, 3:18 PM IST
Bihar MLC voting
बिहार विधानपरिषद की 8 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। (फोटो-IANS)

Bihar MLC Voting News: बिहार में हो रहे विधान परिषद चुनावों में शुरूआती 4 घंटों में मतदान के अपडेट सामने आ गए हैं। इस समय बिहार विधानपरिषद (Bihar Legislative Council) की 8 सीटों पर चुनाव जारी है। इन आठ सीटों के लिए शुक्रवार सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। शुरुआती चार घंटों में ही मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। दोपहर तक शिक्षक सीटों पर 30.19 प्रतिशत और स्नातक सीटों पर 12.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। आठों सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार खडे हुए हैं और कुल 5.32 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

अनंत सिंह के समर्थकों को लिया हिरासत में

बिहार में इस समय सबसे चर्चित सीट पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र है, जहां पर जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पार्टी के उम्मीदवार के विरोध में जाकर चुनाव प्रचार किया है। इसी बीच उनके एक समर्थक छोटू सिंह को, ग्रेजुएट्स MLC निर्वाचन क्षेत्र के लिए हो रही वोटिंग के दौरान पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करबिगहिया इलाके से हिरासत में लिया गया। उन पर शांति भंग करने और कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं पैदा करने का आरोप है।

किन-किन सीटों पर हो रहा है चुनाव?

राज्य की आठ विधान परिषद सीटों पर यह द्विवार्षिक चुनाव हो रहा है। इसमें 4 सीटें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की हैं और 4 सीटें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटें पटना, दरभंगा,तिरहुत और सारण है। जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की चार सीटें पटना, दरभंगा,तिरहुत और कोसी है।

कौन डाल सकता है इस चुनाव में वोट?

क्योंकि यह चुनाव विशेष होते है, इसलिए इसमें विधानसभा की तरह 18 वर्ष से ऊपर का हर नागरिक वोट नहीं डाल सकता। इस चुनाव में काफी शिक्षित और जागरूक लोग मतदान करते हैं। शिक्षक सीट पर वोट देने के लिए माध्यमिक या उससे ऊपर के स्तर के शिक्षक होना जरूरी है, जिनकी सेवा के कम से कम 3 साल पूरे हो चुके हों। वहीं स्नातक सीट के लिए वोटर को क्षेत्र के मान्यता प्राप्त कॉलेज से कम से कम 3 साल पहले ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हुई होनी चाहिए।

जीत को लेकर नेताओं के दावे

बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने एनडीए की बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनडीए के उम्मीदवार सभी 8 सीटों पर जीत रहे हैं। लोग केंद्र और राज्य सरकार के काम और उम्मीदवारों के रिकॉर्ड को देखकर वोट कर रहे हैं। मंत्री ने विश्वास जताया कि एनडीए सभी 8 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और विपक्ष के दावे पूरी तरह फेल साबित होंगे।

Updated on:
23 Oct 2026, 3:18 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बिहार MLC चुनाव: मतदान के बीच करीबी छोटू सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के अनंत सिंह, बोले- वे सरकार में हैं और उन्होंने जुल्म किए

SAD-BJP गठबंधन की चर्चाओं पर हरपाल सिंह चीमा का बड़ा बयान, किसानों की शहादत भूली नहीं जनता, किस मुंह से करेंगे समझौता?

‘ट्रंप कब होश में आएंगे?’ फारूक अब्दुल्ला का सवाल, बोले- ईरान को अपने बचाव का हक, अब युद्ध खत्म हो

Maharashtra Murder: शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर सिरफिरे आशिक ने बस स्टॉप पर युवती की ली जान, जीजा के घर से धरा गया आरोपी

राष्ट्रीय गीत बनाम ‘धार्मिक युद्ध गीत’: छह पदों वाले ‘वंदे मातरम’ पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पूर्व IAS अधिकारी