राष्ट्रीय

Bihar Politics: ‘वो तो…’, JDU विधायक ने अपनी ही पार्टी के सांसद और महिला नेत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी

Gopal Mandal Controversy: जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल पर क्षेत्र को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने अपना बहुमत बढ़ाने के लिए अजय मंडल को दो बार टिकट दिया और सांसद भी बनवाया। 

2 min read
Aug 11, 2025
JDU विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल पर की आपत्तिजनक टिप्पणी (Photo-IANS)

Bihar Politics: बिहार में अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार सुर्खियों में है। JDU विधायक मंडल ने अपने ही पार्टी के सांसद और महिला नेत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। गोपाल मंडल बाढ़ और कटाव झेल रहे इलाके ज्ञानी दास टोला का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद अजय मंडल कोई काम नहीं करते है। घर पर सोए रहते हैं। इसके अलावा विधायक ने महिला नेत्री के साथ सांसद के संबंध पर भी अमर्यादित टिप्‍पणी की।

ये भी पढ़ें

बिहार: विकास, भ्रष्टाचार, अपराध और अब चुनाव आयोग पर संग्राम

भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक गोपाल मंडल ने जल संसाधन विभाग पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी लूट का काम कर रहे हैं। 200-250 घरों में महज 10 घर बचे हैं। कोई व्यवस्था नहीं है। यह काम चैत्र-वैशाख में होना चाहिए था जब जलस्तर कम रहता है। 

महिला नेत्री को लेकर की अमर्यादित टिप्पणी

इस दौरान गोपाल मंडल ने महिला नेत्री को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सांसद अजय मंडल…लेकर घूमते है। विधायक ने कहा कि सांसद क्षेत्र में एक्टिव नहीं है और महिला नेत्री के प्रचार में लगे हुए है। वो तो सोए रहते है। 

सांसद ने क्षेत्र को किया बर्बाद

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल पर क्षेत्र को बर्बाद करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने अपना बहुमत बढ़ाने के लिए अजय मंडल को दो बार टिकट दिया और सांसद भी बनवाया। 

अजय मंडल ने दी प्रतिक्रिया

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बयान पर सांसद अजय मंडल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गोपाल मंडल की भाषा बेहद शर्मनाक है। सांसद ने कहा कि विधायक की इस टिप्पणी को लेकर वे कानूनी कार्रवाई करेंगे और गोपाल मंडल को पार्टी से बाहर निकालने की मांग को लेकर पार्टी नेतृत्व को एक पत्र भी लिखेंगे। 

पार्टी में असहजता बढ़ाएगा बयान

बता दें कि बिहार में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव से पहले गोपाल मंडल का यह बयान असहजता बढ़ाएगा। दोनों नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप पर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। हालांकि अब देखते है कि सांसद और महिला नेत्री के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को लेकर जेडीयू नेतृत्व विधायक गोपाल मंडल पर क्या कार्रवाई करता है।

ये भी पढ़ें

क्यों रद्द हो जाती है राजनीतिक दलों की मान्यता? छिन जाते हैं ये अधिकार

Also Read
View All

अगली खबर