राष्ट्रीय

Bihar: नीतीश कुमार की नकल करना राबड़ी देवी के भाई को पड़ा महंगा, गयी विधान परिषद की सदस्यता

Bihar: राजद एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई। सुनील सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल करने के मामले में की गई है।
less than 1 minute read
Feature image

Bihar: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) एमएलसी सुनील सिंह की सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई। सुनील कुमार सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नकल करने के मामले में की गई है। यह फैसला विधान परिषद की आचार समिति की रिपोर्ट के बाद लिया गया है। राजद एमएलसी पर आरोप है कि उन्होंने सदन में असंसदीय और अमर्यादित व्यवहार किया। विधान परिषद की आचार समिति की रिपोर्ट आने के बाद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सुनील कुमार सिंह की सदस्यता रद्द करने के आदेश दिए।

लालू यादव और राबड़ी देवी के करीबी हैं सुनील

सुनील सिंह की पहचान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबियों में होती है। राबड़ी देवी इन्हें अपना मुंहबोला भाई मानती है। रक्षाबंधन पर राबड़ी देवी इन्हें राखी बांधती हैं। बता दें कि सदन में राजद एमएलसी सुनील सिंह और मोहम्मद कारी सोहैब ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री की थी। सत्ताधारी सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अपमानित करने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया था और इस मामले को विधान परिषद की आचार समिति में ले गए थे। आरोप लगाया गया था कि यह सदन की मर्यादा के खिलाफ है और उनकी सदस्यता समाप्त करने की मांग रखी गई थी।

कल क्या बोले थे सुनील सिंह

आचार समिति ने इस मामले में एमएलसी सुनील सिंह को दोषी पाया। इसके बाद आचार समिति ने सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त करने की अनुशंसा कर दी। जबकि, सोहैब ने समिति के पास अपनी गलती मान ली थी। एक दिन पहले गुरुवार को सुनील सिंह ने पत्रकारों के सवालों पर कहा था कि वह इस विषय पर अभी कुछ नहीं कहेंगे। एक व्यक्ति को हटाने के लिए सभी नियमों को ताक पर रख दिया गया है। सुनील सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा प्रतिशोधी भी बताया था।

Updated on:
26 Jul 2024 03:59 pm
Published on:
26 Jul 2024 03:33 pm
Also Read
View All
हिजाब से लेकर चीनी की कीमत तक, दिलीप घोष का राहुल गांधी पर जुबानी हमला, बोले- कांग्रेस को देशहित से दिक्कत

CJP India Gate Protest: CJP के इंडिया गेट मार्च ने बढ़ाई दिल्ली की टेंशन! पुलिस बोली- अभी तक नहीं मांगी अनुमति, सामने आया बड़ा प्लान

₹1,000 का विवाद, हाथ पर बना टैटू और 500 CCTV कैमरे, ऐसे बेनकाब हुआ दिल दहला देने वाला मर्डर केस

‘भारत कोई धर्मशाला नहीं है’, घुसपैठियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह सख्त, कहा- ये डेमेग्राफिक चेंज के लिए खतरा

Telangana Suryapet Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट में दर्दनाक हादसा: लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया, 6 यात्रियों की गई जान, 20 घायल