
देवरहा बाबा
Devraha Baba: नीम करोली बाबा से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता के बाद अब एक और रहस्यमयी और महान संत के जीवन को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रसिद्ध संत देवरहा बाबा के जीवन, अनूठी जीवनशैली और उनसे जुड़े रहस्यों पर आधारित नई फिल्म ''मचान बाबा' बनाई जाएगी। बाबा यमुना और सरयू नदी के किनारे 10 से 12 फीट ऊंचे लकड़ी के मचान पर रहते थे और सिर्फ नदी में स्नान के लिए उतरते थे, इसी कारण उन्हें मचान बाबा कहते है। देवरहा बाबा उत्त
इस फिल्म का निर्माण 'ओजस फिल्म्स' के बैनर तले किया जा रहा है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को ब्रिटेन में स्थापित भारतीय मूल की कारोबारी पूनम गुप्ता और अमरीका में रहने वाले उद्यमी विकल्प पालीवाल मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। बताया जाता है कि देवरहा बाबा की रहस्यमयी आयु, पेड़ बने मचान पर रहने का उनका अनूठा अंदाज और देश-विदेश की प्रमुख हस्तियों से उनके जुड़ाव को गहन शोध के साथ दिखाया जाएगा। रिसर्च में ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज पंचम, भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गजों के साथ बाबा की मुलाकातों के प्रसंग शामिल हैं। इसके अलावा नीम करोली बाबा और देवरहा बाबा के बीच के आत्मीय संबंधों के प्रसंगों को भी इस शोध का हिस्सा बनाया गया है।
बताया जाता है कि फिल्म 'मचान बाबा' केवल चमत्कारों पर केंद्रित नहीं होगी। फिल्म भारतीय आस्था, समृद्ध इतिहास, राजनीति और संत जीवन के गूढ़ रहस्यों को प्रमाणिकता के साथ दर्शकों के सामने प्रस्तुत करेगी। इसके वर्ष 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।
Published on:
14 Oct 2026 04:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
