राष्ट्रीय

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दहलने से बचा बिहार, आईडी बम बरामद, निशाने पर थे सुरक्षा बल के जवान

Bihar: मामला बिहार के जमुई से है। जिले के गरही थाना इलाके के गिद्धेश्वर जंगल जो कि नवादा का सीमा से सटा है वहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बड़े मंसूबे पर पानी फेर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Aug 2023, 3:54 PM IST
 Bihar saved from shaking on the occasion of Independence Day

15 अगस्त की खुशियों में दुखों का भंग डालने के लिए देश विरोधी तत्व हमेशा सक्रिय रहते हैं। बता दे बिहार में सर्च अभियान के दौरान गिद्धेश्वर जंगल में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और जिला पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है सुरक्षाबलों ने गिद्धेश्वर जंगल से सर्च अभियान के दौरान नौ आईईडी बम बरामद किए हैं।

एक बम का वजन 10 किलो

मामला बिहार के जमुई से है। जिले के गरही थाना इलाके के गिद्धेश्वर जंगल जो कि नवादा का सीमा से सटा है वहां सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के बड़े मंसूबे पर पानी फेर दिया है। बरामद किए गए हर एक आईडी बम का वजन 9 से 10 किलो बताया गया है। बरामद आईईडी बम को जंगल में ही सुरक्षाबलों ने विस्फोट कर डिफ्यूज कर दिया है। नक्सलियों ने ये आईईडी बम पुलिस बल को निशाना बनाने के लिए लगाए थे।

जंगल में ही डिफ्यूज किए गए बम

बरामद किए गए सभी आईईडी बम को सुरक्षा के ख्याल से सावधानी बरतते हुए विस्फोट कर डिफ्यूज कर दिया गया. इस मामले में एएसपी अभियान ओमकार नाथ सिंह ने बताया कि सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखे विस्फोटक को बरामद कर नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है, जो जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इस तरह की सूचना थी कि सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और पुलिस को इन आईईडी बम से नुकसान पहुंचाने का प्लान था, जिसे नाकाम कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त के मौके पर बोले केजरीवाल- मणिपुर जल रहा और मेरा मन व्यथित है

Published on: