राष्ट्रीय

बिहार में श्रद्धा मर्डर केस जैसा कांड : लड़का नहीं लड़की ने पार की दरिंदगी की हदें, पति संग प्रेमी के किए 6 टुकड़े

विवाह के बाद पुराना प्यार भूल जाना बेहतर होता है। नहीं तो उसका अंजाम बहुत बुरा होता है। एक ऐसा ही दर्दनाक मामला बिहार के नालंदा जिले में सामने आया। जहां दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस जैसा कांड हुआ। पर इस बार लड़का नहीं लड़की ने पार की दरिंदगी की हदें, पति संग मिलकर प्रेमी के 6 टुकड़े किए।

2 min read
file photo

नालंदा जिले में एक युवक को विवाह के बाद भी अपने पुराने प्यार को नहीं भूलना, महंगा पड़ गया। आरोप है कि उसकी प्रेमिका ने ही अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी। और शव को छह टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे एक बंद बोरे से मानव के दो हाथ और दो पैर बरामद किए। इसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई। जांच में पता चला कि, नांनद गांव निवासी विकास चौधरी (30 वर्ष) की हत्या कर दी गई है। वह गुरुवार से लापता था। पुलिस को फिर दीपनगर के सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से मृतक का धड़ मिला। और पटना के पुनपुन स्थित नदी में बोरे में बंद विकास का सिर बरामद किया गया। पुलिस आरोपी पति और पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस जांच में प्रेम संबंध का है पता चला

पुलिस ने जांच के दौरान प्रेम संबंध का पता चल गया। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की तह तक जाने में देर नहीं लगी। पुलिस ने तत्काल विवाहित प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सबकुछ सामने आ गया।

शव के 6 टुकड़े कर फेंका

बताया गया कि विकास उससे मिलने ससुराल नूरसराय के बाराखुर्द गांव पहुंचा था। इसकी सूचना प्रेमिका के पति रंजन को चल गई। इसके बाद पति -पत्नी ने मिलकर विकास की हत्या कर दी। और शव के 6 टुकड़े करके उन्हें अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया।

विवाह के बाद भी प्रेम की डींगे ले रहे थे दोनों

दरअसल विवाहित महिला का मायका बिहार के रामचंद्रपुर में है। और विकास का उससे वहीं से प्रेम संबंध था। इसके बाद विकास की भी शादी हो गई। और उसकी प्रेमिका का भी विवाह हो गया। लेकिन प्रेम संबंध बना रहा।

आरोपी दंपति पुलिस हिरासत में

बिहारशरीफ (सदर) डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि, आरोपी दंपति को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। शव के सभी टुकड़ों को भी बरामद कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
21 Nov 2022 05:18 pm
Published on:
21 Nov 2022 05:15 pm
Also Read
View All