राष्ट्रीय

बिहारः छपरा में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा पहुंचा 50, अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर

Chapra Hooch Tragedy: बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा 50 तक पहुंच चुका है। अभी भी कई लोगों की हालत गंभीर है, जो छपरा सदर अस्पताल के साथ-साथ अन्य निजी और सरकारी हॉस्पिटलों में इलाजरत है।  
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2022, 9:19 AM IST
chapra_hooch_tragedy.jpg
Bihar: The death toll in the Chapra hooch tragedy rises to 50

Chapra Hooch Tragedy: बिहार के छपरा जिले में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। यहां लगातार चौथे दिन लोगों की मौत के मामले सामने आए। छपरा के मशरख और इसुआपुर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे है। शुक्रवार को जहरीली शराब के मौत का आंकड़ा बढ़कर 50 पहुंच गया। अभी भी कई लोगों की हालत खराब है, जो अलग-अलग अस्पतालों में इलाजरत है। इधर जहरीली शराब से इतनी बड़ी संख्या में हुई मौत को लेकर आज लगातार तीसरे दिन विधानसभा में हंगामा होने के आसार है। विपक्षी दल भाजपा के विधायक लगातार इस मामले में सरकार पर हमलावर है। दूसरी ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सहित अन्य बचाव की मुद्रा में है। गुरुवार को नीतीश ने साफ कहा था कि जो पिएगा वो मरेगा। तेजस्वी ने भी इस मामले में बीजेपी विधायकों पर विधानसभा में नाटक करने का आरोप लगाया था।


दूसरी ओर इस मामले में छपरा में जिला प्रशासन व्यापक पैमाने पर अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत गुरुवार तक 126 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सारण के एसपी संतोष कुमार ने बताया कि, मढौरा अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संदिग्ध स्थिति में मृत्यु होने की घटना के बाद मशरख थाना व इसुआपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।



एसपी ने बताया कि त्वरित अनुसंधान एवं गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में 3 पुलिस उपाधीक्षक सहित कुल 31 पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की गई है। जिला प्रशासन ने इस मामले में सख्त ऐक्शन लेते हुए मशरख थाना प्रभारी और चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें - बंदी के बाद भी बिहार में कैसे बिक रही शराब? सदन में उठे सवाल, BJP का नीतीश पर हमला


गुरुवार को जहरीली शराब से हुई मौत मामले को भाजपा नेता संजय जायसवाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार में पूरी तरह से शराब बंदी है, लेकिन राज्य में जहरीली शराब का घर-घर वितरण हो रहा है। इससे साफ है कि वहां की सरकार शराब बेचने वालों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के व्यवहार पर भी सवाल खड़े किए। बता दें कि बुधवार को जहरीली शराब से हुई मौत मामले में विपक्ष द्वारा सवाल उठाए जाने पर विधानसभा में नीतीश कुमार गुस्से से लाल हो गए थे।

यह भी पढ़ें - जहरीली शराब से मौत: गुस्से में लाल हुए नीतीश ने BJP विधायकों को कहा- शराबी हो तुम लोग

Published on:
Also Read
View All
UN में पाकिस्तान के प्रस्ताव के खिलाफ सिर्फ भारत और इजरायल, 180 देशों के समर्थन के बावजूद विरोध में किया वोट

सोनम वांगचुक के HIAL को लद्दाख प्रशासन का नोटिस, बिना मंजूरी स्कूल में कक्षाएं चलाने पर उठे सवाल

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष आखिर कैसे उखाड़ फेंकेगा सरकार?

आदिवासियों का महासम्मेलन: जमीन, जंगल और पानी के अधिकारों पर खतरे का आरोप, क्या पुरुलिया बनेगा बंगाल का नया सिंगूर?

Punjab Election 2027: AAP के 3 विधायकों की BJP में एंट्री से अकाली गठबंधन का गणित बिगड़ा, सीटों पर फंस गया पेंच