राष्ट्रीय

Bihar Weather Forecast Today: अब बिहार में दिखने लगे मानसून की विदाई के संकेत

Bihar Weather Forecast Today. मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में अब मानसून की विदाई के संकेत मिल रहे हैं। राज्य में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि इसके साथ ही लोगों को गर्मी और उमस के चलते परेशान होना पड़ रहा है।

2 min read
Oct 06, 2021
bihar weather news updates forecast today 06 10 2021

नई दिल्ली। Bihar Weather Forecast Today. बिहार में बीते कई दिनों से हो रही अच्छी बारिश अब थम जाएगी। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार में अब मानसून की विदाई के संकेत मिल रहे हैं। राज्य में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि इसके साथ ही लोगों को गर्मी और उमस के चलते परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि ऐसी स्थिति मुश्किल से एक या दो हफ्ते तक ही रहने की उम्‍मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही राज्य में ठंड का असर दिखने लगेगा।

कुछ इलाकों में आज हो सकती है बारिश

बता दें कि गुलाब तूफान और कई स्थानीय कारणों के चलते इस बार राज्य में सामान्य से अधिक समय तक मानसून सक्रिय रहा। इसके चलते राज्य में इस बार अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बिहार के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। वहीं कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। बता दें कि इस वर्ष मानसून के दौरान राज्य में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई। मध्य जून में राज्य में मानसून का आगमन हुआ था। उसके बाद लगातार प्रदेश में बारिश होती रही।

धान की फसल में फायदा

बिहार में इस बार बारिश के चलते किसानों को काफी फायदा हुआ है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों ने इस बार बारिश के चलते रोपाई समय से कर ली। वहीं लगातार हो रही बारिश से उनकी सिचाई भी बच गई। वहीं कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश से फसलों की पैदावार अच्छी होगी। वहीं जो धान की फसल फूल पर है उसमें थोड़ा नुकसान हो सकता है।

राज्य में इस बार बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर बाढ़ प्रभावित इलाकों में बारिश से मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। इसके चलते उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में करीब 20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

Published on:
06 Oct 2021 11:23 am
Also Read
View All