राष्ट्रीय

घर वाले भेज रहे थे ससुराल तो मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई महिला, साल भर पहले ही हुई थी शादी

बिहार में ससुराल नहीं जाने की जिद्द को लेकर एक महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाइश कर महिला को उतारा।
2 min read
Sep 06, 2025
women didn't wanted to go to inlaws house climbed tower in bihar
बिहार में ससुराल जाने से बचने के लिए महिला टावर पर चढ़ी (फोटो -एआई जनरेटेड)

शादी के बाद ससुराल जाते हुए अक्सर महिलाओं की आंखे भर आती है। माता-पिता और भाई-बहनों से अलग होने का दुख लड़कियों के मन को उदास कर देता है। इसलिए महिलाओं के लिए आमतौर पर पिहर छोड़ कर ससुराल जाना एक भावुक पल होता है और महिलाएं कुछ दिन और अपने घर पर रूकने के लिए तरह तरह के बहाने लगाती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि ससुराल जाने से बचने के लिए कोई महिला मोबाइल के टॉवर पर चढ़ गई हो और हंगामा करने लगी हो। ऐसा ही एक अनोखा मामला बिहार में सामने आया है। यहां 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी' की मांग को लेकर एक महिला ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई। इसके बाद क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

लोगों ने उतारने की कोशिश की तो खुद को चोट पहुंचाई

यह अजीबोगरीब मामला राज्य के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र का है। यहां शनिवार को हरसिद्धि बाजार की रहने वाली एक महिला ससुराल नहीं जाने की ज़िद को लेकर बाजार के एक मोबाइल टॉवर पर अचानक चढ़ गई और वहां से जमकर हंगामा करने लगी। देखते ही देखते पूरे बाजार में यह खबर फैल गई और टॉवर के पास भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद आस पास मौजूद लोग महिला से उतरने की गुहार लगाते रहे। लेकिन महिला लगातार ससुराल नहीं जाने की बात कहने लगी। कुछ लोगों ने जब टॉवर पर चढ़कर महिला को उतारने की कोशिश की तो वह खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देने लगी।

10 दिन पहले ही बच्चे को दिया था जन्म

घटना की सूचना मिलते ही तुरंत हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने काफी देर तक महिला के साथ समझाइश की और फिर उसे टॉवर से उतारा। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की शादी की गई थी, लेकिन उसके कुछ समय बाद ही वह मायके लौट आई। 10 दिन पहले ही महिला ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद जब महिला के घरवालों ने उससे ससुराल जाने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ और पंचायत भी बैठी लेकिन महिला फिर भी ससुराल जाने को राजी नहीं है।

Updated on:
06 Sept 2025 05:35 pm
Published on:
06 Sept 2025 04:50 pm