राष्ट्रीय

छह सैंपल में से एक में मिला था PAH, बिसलेरी ने दोबारा जांच और FSSAI के स्पष्टीकरण पर क्या कहा?

Bisleri: बिसलेरी ने FSSAI के 23 नवंबर के स्पष्टीकरण का स्वागत किया है। कंपनी ने गोवा प्लांट के बैच GO 270, PAH और ब्रोमेट की दोबारा जांच पर अपना पक्ष रखा।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 7:13 PM IST
Bisleri fssai
बिसलेरी

Bisleri News: पैकेज्ड पेयजल कंपनी बिसलेरी ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की ओर से 23 नवंबर 2026 को जारी स्पष्टीकरण का स्वागत किया है। कंपनी के मुताबिक, गोवा प्लांट में 27 सितंबर 2025 को तैयार किए गए एक बैच के सैंपल को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। बिसलेरी ने स्पष्ट किया कि FSSAI की बिक्री पर रोक केवल इसी बैच पर लागू है और इस बैच का कोई स्टॉक फिलहाल बाजार में उपलब्ध नहीं है।

दोबारा जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से कम मिली


बिसलेरी के बयान के अनुसार, FSSAI ने 23 नवंबर को स्पष्ट किया कि संबंधित बैच के सैंपल की दोबारा जांच में ब्रोमेट की मात्रा निर्धारित सीमा से कम पाई गई। कंपनी ने कहा कि वह सालाना 50 हजार से अधिक बैच तैयार करती है, जबकि बिक्री पर रोक केवल गोवा में तैयार किए गए बैच नंबर GO 270 पर लगाई गई है।

छह सैंपल में से एक में मिला था PAH


कंपनी के मुताबिक, जांच के लिए एक ही जल स्रोत से छह सैंपल लिए गए थे। शुरुआती जांच में सभी छह सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे उतरे थे। हालांकि, बाद में दोबारा की गई जांच में बैच GO 270 के छह सैंपल में से एक में 0.144 माइक्रोग्राम प्रति लीटर PAH (पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन) पाया गया था। कंपनी का दावा है कि इसी बैच के एक अन्य सैंपल में सभी मानक सही पाए गए थे।

फरवरी 2026 में बिसलेरी ने मांगी थी दोबारा जांच


बिसलेरी ने कहा कि उसने फरवरी 2026 में जांच के नतीजों में विसंगतियों का मुद्दा उठाया था और PAH की दोबारा जांच का अनुरोध किया था। कंपनी के अनुसार, इसके बाद FSSAI की ओर से बिसलेरी के विभिन्न प्लांटों के सैंपल की जांच में PAH से जुड़ी कोई अन्य प्रतिकूल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। कंपनी ने कहा कि वह FSSAI के साथ सहयोग जारी रखेगी और किसी भी कानूनी या नियामकीय कार्यवाही में अपना पक्ष रखेगी।

Updated on:
24 Nov 2026, 7:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Maharashtra politics: शरद पवार के संन्यास से लेकर एनडीए में जाने तक की चर्चा, रोहित पवार ने बताया सियासी सच

कार्तिगई दीपम विवाद: मद्रास हाईकोर्ट ने विजय सरकार से कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करें, हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ें

मामा की बेटी से शादी पर रोक की चर्चा से भड़का छोटा पुढारी, घनश्याम दराड़े बोला- युवाओं की नसबंदी भी करा देगी सरकार

तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम पर बड़ा विवाद, मुस्लिम दरगाह के पास दीया जलाने जा रहे BJP प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लिया

मनीष सिसोदिया ने बीजेपी-अकाली दल को बताया पंजाब में नशे का कारोबार बढ़ाने वाला, किसानों को ठगने का भी आरोप, भगवंत मान ने भी कसा तंज