राष्ट्रीय

BJP New State in-charges: BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, राजस्थान समेत 36 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त; देखें पूरी लिस्ट

BJP names new state in-charges: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार पार्टी संगठन को नए सिरे से धार देने के लिए देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है।
2 min read
Sep 23, 2026
Smriti Irani and satish poonia
Smriti Irani and satish poonia (Photo-IANS)

BJP names new state in-charges: नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार पार्टी संगठन को नए सिरे से धार देने के लिए देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से जारी इस महत्वपूर्ण सूची में आगामी चुनावों और सांगठनिक विस्तार को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ व अनुभवी नेताओं पर दांव खेला गया है।

राजस्थान में संजय भाटिया को कमान, कविता पाटीदार सह-प्रभारी

राजस्थान राज्य के लिए भाजपा ने संजय भाटिया को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी बनाया गया है।

राजस्थान के दिग्गज सतीश पूनिया को दोहरा प्रभार

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का पार्टी में कद और मजबूत हुआ है। उन्हें रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और पंजाब का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। पंजाब में उनके साथ दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राजस्थान से डॉ. अलका गुर्जर को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

बड़े राज्यों में दिग्गजों को कमान

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा और अनंत ओझा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी के वरिष्ठ रणनीतिकार सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना दोनों महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभार दिया गया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अमित मालवीय को वहां सह-प्रभारी बनाया गया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, उनके साथ रेखा वर्मा सह-प्रभारी रहेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा दोनों राज्यों का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

क्र.प्रदेश/केंद्र शासित प्रदेशप्रभारीसह-प्रभारी
1अंडमान एवं निकोबारजय प्रकाश, दिल्ली
2अरुणाचल प्रदेशडॉ. देवेश कुमार, बिहार
3आंध्र प्रदेशडॉ. अरविंद भदौरियावनथी श्रीनिवासन
4असममंगल पांडेफांग्नोन कोन्याक, मनोज टिग्गा
5बिहारहरीश द्विवेदीसंगीता यादव, रोहन गुप्ता
6चंडीगढ़महेंद्र पांडे
7छत्तीसगढ़स्मृति ईरानीसिद्धार्थ शंभू
8दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीववर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी
9दिल्लीडॉ. विनय सहस्रबुद्धेजामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शनाबेन जरदोश
10गोवाडॉ. भारती प्रवीण पवारअनिल एंटनी
11गुजराततरुण चुघअजय महावर, गोमती साई
12हरियाणास्मृति ईरानीडॉ. भोला सिंह
13हिमाचल प्रदेशश्रीकांत शर्मादर्शना सिंह
14जम्मू एवं कश्मीरडॉ. सतीश पूनियारीना कश्यप, हिमाचल प्रदेश
15झारखंडगजेंद्र पटेलसौरभ सिंह, निवेदिता सिंह, बिहार
16कर्नाटकहरीश द्विवेदीडॉ. कसम वेंकटेश्वरलू
17केरलमप्रो. एम. नागराजाएम. वेंकटेशन
18लद्दाखराजकुमार भाटिया, दिल्ली
19लक्षद्वीपजॉर्ज कुरियन
20मध्य प्रदेशविप्लव कुमार देवरेखा वर्मा
21महाराष्ट्रबैजयंत जय पांडाअमित मालवीय, सदानंद शेट तनावडे, कमलजीत सहरावत
22मणिपुरडॉ. राजदीप रॉय
23मेघालयअनाद पुरकायस्थडॉ. नुमल मोमिन, असम
24मिजोरमडॉ. भगवत कराड
25नगालैंडअनिल एंटनी
26ओडिशाडी. पुरंदेश्वरीडॉ. स्वदेश सिंह
27पुडुचेरीके. सुरेंद्रन
28पंजाबडॉ. सतीश पूनियावीरेंद्र सचदेवा, अलका गुर्जर
29राजस्थानसंजय भाटियाकविता पाटीदार, कुलजीत चहल
30सिक्किमराजू बिस्ता
31तमिलनाडुराम माधवनिर्मल कुमार सुराणा, डी. के. अरुणा
32तेलंगानासुनील बंसलअभय पाटिल, रेखा शर्मा
33त्रिपुरामृगांका देव बर्मन
34उत्तर प्रदेशविनोद तावड़ेजगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, डॉ. प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा
35उत्तराखंडराम माधवअरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज
36पश्चिम बंगालसुनील बंसललाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, बिहार, पिंकी कुशवाहा, बिहार
Updated on:
23 Sept 2026 03:35 pm
Published on:
23 Sept 2026 02:44 pm