
BJP State General Secretaries Organisation : नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए देशभर के विभिन्न राज्यों और संगठनात्मक इकाइयों के लिए 24 संगठन मंत्रियों एवं पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी सूची में कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी और संगठनात्मक दायित्व तय किए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर ये नियुक्तियां की गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुघ की ओर से नियुक्तियों की घोषणा की गई।
नई नियुक्तियों के तहत पवन राणा को दिल्ली और हरियाणा की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। पार्टी ने शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के रूप में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा की जिम्मेदारी दी है। वहीं सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दायित्व सौंपा गया है।
वी. सतीश को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा संसदीय कार्यालय से जुड़े संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। राजेंद्र को संगठन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जुड़े कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। महाराष्ट्र में अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है और उनका केंद्र मुंबई रहेगा। सतीश धोंड को महाराष्ट्र के साथ चार राज्यों में जनजातीय संपर्क का दायित्व दिया गया है। मधुकर को आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है और उनका केंद्र हैदराबाद रहेगा, जबकि दराशय को तेलंगाना का संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है।
| क्र. सं. | नाम | पद / जिम्मेदारी | केंद्र (मुख्यालय) |
|---|---|---|---|
| 1 | शिवप्रकाश | राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री (आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा) | मुंबई |
| 2 | सौदान सिंह | राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री (बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल) | भुवनेश्वर |
| 3 | वी. सतीश | संगठक (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा व संसदीय कार्यालय) | दिल्ली |
| 4 | नागेंद्र | संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) | दिल्ली |
| 5 | अजय जामवाल | प्रदेश संगठन महामंत्री (महाराष्ट्र) | मुंबई |
| 6 | सतीश धोंड | प्रदेश सह-संगठन महामंत्री (महाराष्ट्र) एवं जनजाति संपर्क (गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र) | नागपुर |
| 7 | मधुकर | प्रदेश संगठन महामंत्री (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना) | हैदराबाद |
| 8 | दशरथ | प्रदेश सह-संगठन महामंत्री (तेलंगाना) | वारंगल |
| 9 | रवींद्र राजू | प्रदेश संगठन महामंत्री (असम, त्रिपुरा, कार्यालय निर्माण) | गुवाहाटी |
| 10 | भीखूभाई दलसानिया | प्रदेश संगठन महामंत्री (बिहार) | पटना |
| 11 | पवन साय | प्रदेश संगठन महामंत्री (झारखंड) | रांची |
| 12 | सिद्धार्थन | प्रदेश संगठन महामंत्री (हिमाचल प्रदेश) | शिमला |
| 13 | रत्नाकर | प्रदेश संगठन महामंत्री (गुजरात, दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव) | अहमदाबाद |
| 14 | अरुण बिन्नाडी | प्रदेश सह-संगठन महामंत्री (गुजरात) | राजकोट |
| 15 | फणींद्रनाथ शर्मा | प्रदेश संगठन महामंत्री (उत्तराखंड) | देहरादून |
| 16 | पवन राणा | प्रदेश संगठन महामंत्री (दिल्ली, हरियाणा) | दिल्ली |
| 17 | कर्मवीर | प्रदेश संगठन महामंत्री (छत्तीसगढ़) | रायपुर |
| 18 | चंद्रशेखर | प्रदेश संगठन महामंत्री (मध्य प्रदेश) | भोपाल |
| 19 | मानस मोहंती | प्रदेश संगठन महामंत्री (ओडिशा) | भुवनेश्वर |
| 20 | मंत्री श्रीनिवासुलु | प्रदेश संगठन महामंत्री (पंजाब, चंडीगढ़) | चंडीगढ़ |
| 21 | धर्मपाल | प्रदेश संगठन महामंत्री (उत्तर प्रदेश) | लखनऊ |
| 22 | अमिताभ चक्रवर्ती | प्रदेश संगठन महामंत्री (पश्चिम बंगाल) | कोलकाता |
| 23 | अभय गिरी | संगठक (ब्रज क्षेत्र) | आगरा |
| 24 | अनंत नारायण मिश्रा | संगठक (भागलपुर, पूर्णिया, कोसी क्षेत्र) | पूर्णिया |