राष्ट्रीय

दिवाली के बाद दिल्ली में बढ़े प्रदूषण का BJP ने पंजाब के किसानों पर फोड़ा ठीकरा, कहा- AAP के कहने पर…

Delhi Pollution: दिल्ली की बीजेपी सरकार में मंत्री सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर दिवाली और सनातन धर्म को बदनाम करने करने भी आरोप लगाया।

3 min read
Oct 21, 2025
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण (Photo-IANS)

Delhi Air Pollution: दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण बढ़ गया है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में AQI 500 से ज्यादा पहुंच गया। वहीं प्रदूषण को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। मंगलवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पंजाब के किसानों पर दिल्ली में बढ़े प्रदूषण का ठिकरा फोड़ दिया। साथ ही उन्होंने AAP पर भी कई आरोप लगाए।

ये भी पढ़ें

Diwali पर 235 साल पुरानी मिठाई की दुकान पर पहुंचे Rahul Gandhi, बनाए बेसन के लड्डू और इमरती

पंजाब के किसानों पर लगाया आरोप

दिल्ली की बीजेपी सरकार में मंत्री सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर दिवाली और सनातन धर्म को बदनाम करने करने भी आरोप लगाया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंत्री ने एक वीडियो दिखाया और कहा कि पंजाब में किसानों को जबरन पराली जलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। 

दिवाली को कोस रहे आप नेता

उन्होंने कहा- अरविंद केजरीवाल ने पहले जानबूझकर दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाया ताकि एक खास समुदाय के वोट बटोर सकें, उन्हें खुश कर सकें। आज सुबह से अरविंद केजरीवाल की पूरी टीम लगातार दिवाली को कोस रही है। संजय सिंह और उनके साथी कल रात से ट्वीट कर रहे हैं और दिवाली मनाना बंद करिए। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भाजपा को कोस रहे हैं।

‘दिवाली सनातन हिंदू का त्योहार’

मंत्री सिरसा ने आगे कहा- दिवाली भाजपा का त्योहार नहीं है। भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को कोसा जा रहा है। यह भाजपा का त्योहार नहीं है। यह सनातन हिंदू त्योहार है और आप त्योहार के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं?

हिंदू धर्म का अपमान कर रही AAP

उन्होंने आगे कहा कि यह औरंगजेब के चाहने वालों की सोच है, जो आज सनातन धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं। अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम सिर्फ एक धर्म को खुश करने के लिए हिन्दू आस्थाओं का अपमान कर रही है।

पंजाब में जलाई जा रही पराली

सिरसा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और वहां सबसे ज्यादा पराली जलाने की घटनाएं हुई हैं। दिल्ली की हवा को खराब करने की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की है, वहां पर किसानों को सही विकल्प नहीं दिए जा रहे। उल्टा उन्हें मजबूर किया जा रहा है कि वो पराली जलाएं ताकि इसका असर दिल्ली पर पड़े।

कांग्रेस ने AAP-BJP पर साधा निशाना

वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा- मैं इन दोनों (AAP और बीजेपी) राजनीतिक दलों को कहूंगी कि डूब मरिए क्योंकि आपकी विफलताओं के कारण दिल्ली के लोगों का दम घुट रहा है।  न्यायालय में कौन पाबंदी हटाने के लिए गया था? दबाव में पाबंदी हटा दी गई और आज दिल्ली का दम घुट रहा है, आसमान काला हो चुका है, बुजुर्ग लोग अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए हैं। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

बीजेपी को जवाब देना चाहिए- अलका लांबा

उन्होंने आगे कहा- आज भाजपा की ऊपर से नीचे तक खुद की सरकार है। आज आपको जवाब देना चाहिए लेकिन आज आप पिछली सरकारों पर आरोप लगाने में समय व्यर्थ कर रहे हैं जबकि आपको तुरंत कुछ न कुछ उपाय करने चाहिए। सरकार को स्थितियां पहले भी पता थी और अब भी पता होंगी लेकिन भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो गई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों को हल करना चाहिए वो राजनीति कर रहे हैं।

‘सदियों से जलाई जा रही पराली’

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने मंत्री सिरसा द्वारा पंजाब के किसानों पर पराली जलाने के आरोप लगाने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- पराली आज से तो जल नहीं रही है। यह सदियों से जलाई जा रही है लेकिन आरोप पंजाब पर लगाया जाता है, हालांकि आरोप लगाने में दोनों सरकारें माहिर हैं लेकिन दोनों ने आज तक किसान के लिए किया क्या है? क्या किसान निधि योजना के तहत दिए जाने वाले पैसे काफी है? पराली जलाने पर 6 हजार रुपये प्रति एकड़ खर्चा हो जाता है। 

सरकारों को देनी चाहिए सहूलियतें

उन्होंने कहा- राज्य सरकार और केंद्र सरकार को तमाम सहूलियतें देनी चाहिए और कहना चाहिए कि किसान को हम पराली ना जलाने के लिए प्रोत्साहन राशि देंगे। तब किसान पराली नहीं जलाएंगे। किसान खुद पराली नहीं जलाना चाहता लेकिन वह मजबूर है। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में दखल देकर सरकारों से सवाल करना चाहिए कि आपने इस मामले में किया क्या है? मेरा कहना है कि आप FIR करना बंद करें, किसानों को सहूलियत दें, वे पराली नहीं जलाना चाहते हैं। मजबूरत उन्हें पराली जलानी पड़ती है।

ये भी पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने JNU अध्यक्ष समेत 28 छात्रों को लिया हिरासत में, जानें क्या है पूरा मामला

Updated on:
21 Oct 2025 07:21 pm
Published on:
21 Oct 2025 06:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर