राष्ट्रीय

BJP: लाल कृष्ण आडवाणी को बीजेपी की सदस्यता दिलाने उनके आवास पहुंचे नड्डा, जोशी के घर भी जाएंगे

BJP Membership: भाजपा ने यह भी तय किया था कि पार्टी के नेता बुजुर्ग हो चुके नेताओं के घर जाकर, उनकी सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे और उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाएंगे। इसी अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी के संस्थापकों लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे हैं।
less than 1 minute read
Feature image

BJP Membership: भाजपा देश भर में बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी ने इस राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024' का नाम दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान का शुभारंभ दो सितंबर को नई दिल्ली से किया था। भाजपा ने यह भी तय किया था कि पार्टी के नेता बुजुर्ग हो चुके नेताओं के घर जाकर, उनकी सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे और उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाएंगे। इसी अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पार्टी के संस्थापकों लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर पहुंचे हैं। बीजेपी चीफ आज फिर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएंगे। जेपी नड्डा के साथ ही पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी के आवास पर जाएंगे।

बता दें कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी, दोनों पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले, आज सुबह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा के आवास पर जाकर, उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनाया। दिल्ली से पार्टी के लोकसभा सांसद योगेंद्र चंदोलिया भी इस मौके पर मौजूद रहे। भाजपा की सदस्यता फिर से लेने के बाद विजय कुमार मल्होत्रा ने जनसंघ और भाजपा के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा ने उन्हें फिर से पार्टी का सदस्य बनने का मौका दिया है।

Updated on:
05 Sept 2024 01:58 pm
Published on:
05 Sept 2024 01:58 pm
Also Read
View All
‘दोषी को सजा-ए-मौत में फांसी ही रहेगी तय तरीका’, मौत की सजा के ‘कम दर्दनाक’ विकल्प पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी मंजूरी

Assam Flood : 103 साल की कनकलता दास ने पेश की मिसाल: जीवनभर की कमाई बाढ़ पीड़ितों को सौंपी, डीसी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

2027 के विधानसभा चुनावों से पहले BJP का दांव: यूपी में तावड़े, पंजाब में पूनिया और गुजरात में चुग को क्यों मिली कमान?

हिमाचल में IAS, IPS और IFS अफसरों का कैडर घटेगा, CM सुक्खू बोले- एक अफसर कम होने से बचेंगे ₹200 करोड़

Caste Census 2027: जातीय जनगणना पर कांग्रेस का हमला, पूछा- 2027 की जनगणना में जातियों के लिए ड्रॉप-डाउन क्यों नहीं?