राष्ट्रीय

‘वोट चोरी से सरकार बनाती है बीजेपी और अब कर रही है सीट चोरी’, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस सांसद अनिल कुमार यादव का बड़ा बयान

Anil Kumar Yadav Slams BJP: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस सांसद अनिल कुमार यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। क्या कहा यादव ने? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Jun 14, 2026
Anil Kumar Yadav
अनिल कुमार यादव (File Photo)

Breaking: कांग्रेस (Congress) नेता मीनाक्षी नटराजन (Meenakshi Natarajan) का मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव का नामांकन रद्द होना विवाद की वजह बना हुआ है। कांग्रेस की तरफ से इसे लोकतंत्र पर हमला बताया जा रहा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी - बीजेपी (Bharatiya Janata Party- BJP) का कहना है कि नटराजन का नामांकन रद्द होना सही है क्योंकि उन्होंने अपने हलफनामे में जानकारी छिपाई है। अब इस मामले में कांग्रेस नेता और तेलंगाना से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अनिल कुमार यादव (Anil Kumar Yadav) ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

"बीजेपी कर रही है सीट चोरी"

नटराजन का नामांकन रद्द होने पर तेलंगाना से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा, "मीनाक्षी नटराजन के साथ जो हुआ, वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी 'वोट चोरी' करके सरकार बनाती है और अब वो 'सीट चोरी' कर रही है।"

सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

नटराजन के राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पी के मिश्रा और न्यायमूर्ति ए एस चंदूरकर की बेंच ने की। वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी और विवेक तन्खा ने कोर्ट के सामने नटराजन का पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि नामांकन रद्द होने के बाद प्रत्याशी को चुनाव आयोग के पास जाना चाहिए, क्योंकि आज तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है जिसमें कोर्ट ने किसी का नामांकन रद्द करने के फैसले में हस्तक्षेप किया हो।

यह खबर अपडेट हो रही है...

Also Read
View All
राहुल गांधी पर CPM के हमलों को लेकर कांग्रेस का पलटवार, वेणुगोपाल बोले- राजनीतिक हीन भावना की शिकार है पार्टी

BJP नेताओं पर कार्रवाई क्यों नहीं? ममता बनर्जी पर FIR दर्ज होने पर संजय राउत ने उठाए सवाल

ओमान तट के पास हमले में भारतीय नाविकों की मौत: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- उन्हें कोई अफसोस नहीं

अस्पताल में भर्ती होने का किया दावा, TMC सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय मिले BJP मंत्री के घर, महुआ मोइत्रा ने अपने ही सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा