राष्ट्रीय

BJP Foundation Day: “राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय, स्वयं अंतिम” भाजपा स्थापना दिवस पर अमित शाह, पीएम मोदी ने शेयर किया पोस्ट

BJP: बीजेपी का 47वां स्थापना दिवस देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर अमित शाह ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के मूल मंत्र को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। पीएम मोदी ने भी पोस्ट शेयर किया।

2 min read
Apr 06, 2026
PM Modi, Amit Shah

BJP Foundation Day: आज यानी 06 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्ट अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को बनी इस पार्टी की केंद्र के साथ-साथ कई राज्यों में सरकार है। भाजपा स्थापना दिवस मौके पर देशभर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस दिन को उत्साह के साथ मना रहे हैं। इस मौके पर कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं भी शेयर की हैं। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई अन्य नेताओं ने अपनी बात रखी है।

Amit Shah On BJP Foundation Day: अमित शाह ने क्या कहा?


स्थापना दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक संदेश शेयर किया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, आंतरिक मजबूती, विकास और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने जैसे हर संकल्प को बीजेपी ने निभाने की कोशिश की है। उनका कहना था कि पार्टी का मूल मंत्र हमेशा साफ रहा है—“राष्ट्र पहले, पार्टी बाद में और खुद सबसे अंत में।”

Narendra Modi BJP Foundation Day: पीएम मोदी ने क्या कहा?


पीएम मोदी ने भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने लिखा,"दृढ़ संकल्प वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन चुनौती को भी आसान बना देती है। हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता इसके जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और सेवा-भाव से भाजपा को इस ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचाया है। पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्हें मेरी ढेरों शुभकामनाएं।

BJP History: पार्टी की शुरुआत कब हुई?


भाजपा की कहानी की शुरुआतबी बहुत पहले से होती है। साल 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक राजनीतिक दल की नींव रखी थी, जिसने आगे चलकर बीजेपी का रूप लिया। फिर आया 1975 का दौर, जब देश में आपातकाल लगा। उस समय कई विपक्षी दल एक साथ आए और जनता पार्टी का गठन हुआ। लेकिन यह साथ ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। विचारधाराओं के टकराव ने इस गठबंधन को तोड़ दिया और 1980 में एक नई शुरुआत हुई भारतीय जनता पार्टी के रूप में।

पार्टी का इतिहास


अगर बीजेपी के राजनीतिक सफर की बात करें, तो शुरुआत आसान नहीं थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ 2 सीटें मिली थीं। लेकिन इसके बाद हालात तेजी से बदले। राम मंदिर आंदोलन ने देश की राजनीति का रुख बदल दिया और बीजेपी को नई पहचान मिली। 1989 के चुनाव में पार्टी ने 80 से ज्यादा सीटें जीतकर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। इसके बाद 1996 में 161 सीटों के साथ वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

Published on:
06 Apr 2026 09:30 am
Also Read
View All

अगली खबर