राष्ट्रीय

‘स्मृति ईरानी को गूगल करना चाहिए’, Gen Z आउटरीच पर BJP पर CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने साधा निशाना

CJP BJP Gen Z: बीजेपी की Gen Z आउटरीच टीम में नितिन नवीन, स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास ने टीम और नेताओं पर तीखा तंज कसा। उन्होंने युवाओं को लेकर पुराने बयानों और स्मृति ईरानी की शैक्षणिक योग्यता समेत कई मुद्दों पर सवाल उठाए।
2 min read
• •
Aug 23, 2026
CJP
CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने स्मृति ईरानी पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Cockroach Janta Party: बीजेपी ने जेन-जी से जुड़ने के लिए एक टीम का ऐलान किया है, जिसमें नितिन नवीन, स्मृति ईरानी समेत कई बड़े नेता शामिल है। इस टीम पर कॉकरोच जनता पार्टी ने तंज कसा है। सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास ने इस टीम और उसके नेताओं पर सवाल उठाते हुए व्यंग्य किया है। 

सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- BJP के ‘Gen Z चेहरों’ के चयन के लिए तीन तालियां बनती हैं। उन्होंने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पुराने बयानों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने युवाओं और प्रदर्शनकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।

सौरभ दास ने कहा कि जेन-जी तक पहुंचने के लिए बीजेपी का शानदार फैसला है। नितिन नवीन ने हाल ही में युवा पीढ़ी को ‘वायरस और कॉकरोच’ बताया था और प्रदर्शनकारियों को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा बताया था।

स्मृति ईरानी पर भी साधा निशाना

इस दौरान सौरभ दास ने स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने ईरानी के पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री के कार्यकाल और उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर सवाल उठाए। 

दास ने तंज करते हुए कहा कि यह गूगल किया जाना चाहिए कि स्मृति ईरानी को शिक्षा मंत्रालय से क्यों हटाया गया था। उन्होंने रोहित वेमुला मामले, सार्वजनिक विश्वविद्यालयों से जुड़े मुद्दों और उनकी डिग्री को लेकर भी सवाल उठाए।

BJP ने गठित की Gen Z आउटरीच टीम

BJP ने देश के युवाओं के साथ संवाद और संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से जेन-जी आउटरीच प्रोग्राम के लिए एक समर्पित टीम गठित की है। बता दें कि इस टीम में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े, गुजरात के मंत्री हर्ष संघवी तथा छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी समेत कई नेता शामिल हैं।

शनिवार को नितिन नवीन ने नई टीम की पहली परिचयात्मक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। नवीन ने पदाधिकारियों से युवाओं के साथ लगातार संवाद को प्राथमिकता देने और ‘युवा संवाद’ को मजबूत करने की अपील की।

युवाओं पर BJP का फोकस

बता दें कि बीजेपी का इस टीम को बनाने का उद्देश्य युवाओं से सीधा संवाद करना बताया जा रहा है। पार्टी चर्चाओं, संवाद कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के जरिए युवा मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच मजबूत करने की तैयारी कर रही है। 

Updated on:
23 Aug 2026 05:56 pm
Published on:
23 Aug 2026 05:56 pm