28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, खरगे बोले-लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है विधेयक

परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, खरगे बोले-लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है विधेयक

संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन बिल को लेकर INDIA गठबंधन के नेताओं ने दिल्ली में बैठक की। खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में संसद के विशेष सत्र के लिए विपक्ष की रणनीति पर चर्चा हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 28 Nov 2026, 1:50 PM IST

INDIA alliance meeting Delimitation Bill

इंडिया गठबंधन की बैठक (फोटो- X@congress)

INDIA Alliance Meeting on Delimitation Bill: नई दिल्ली में शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक और संसद के आगामी विशेष सत्र पर चर्चा की गई। बैठक में गठबंधन के विभिन्न दलों के फ्लोर लीडर्स शामिल हुए। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे।

बैठक के बाद क्या बोले खरगे

बैठक के बाद आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र द्वारा प्रस्तावित विधेयकों को लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित विधेयकों का संयुक्त रूप से विरोध करने का फैसला किया है, क्योंकि ये लोकतंत्र के लिए एक गंभीर खतरा हैं।

सरकार हमेशा सत्ता में बने रहना चाहती है- मल्लिकार्जुन खरगे

खरगे ने कहा कि यह बिल लोकतंत्र के लिए खतरा है, क्योंकि लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को खत्म करने और सारी सत्ता अपने हाथों में समेटने की कोशिश में बीजेपी अब 800 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रख रही है। पिछले चुनाव में उन्होंने 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था, जो पूरी तरह विफल रहा। अब सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का लक्ष्य रखकर, वे हमेशा के लिए सत्ता पर कब्जा करना और उसे अपने पास बनाए रखना चाहते हैं।

SC और ST के लिए बिल में प्रावधान नहीं - खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि प्रस्तावित विधेयक में अनुसूचित जातियों (SC) और अनुसूचित जनजातियों (ST) के हितों को नजरअंदाज किया गया है। संविधान के अनुच्छेद 330 का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या भी उनकी आबादी के अनुपात में बढ़नी चाहिए। खरगे ने बताया कि सरकार के प्रस्ताव में इसके लिए कोई प्रावधान नहीं है।

बैठक के बीच कांग्रेस का पोस्ट

बैठक के दौरान, कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष का रुख स्पष्ट किया। पार्टी ने कहा कि परिसीमन विधेयक पर चर्चा के बाद, विपक्ष की मुख्य मांग यह है कि लोकसभा सीटों की मौजूदा संख्या को ही बरकरार रखा जाए और कुल सीटों की संख्या में कोई बढ़ोतरी न की जाए।

इसके अलावा, कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण लागू करने के लिए परिसीमन प्रक्रिया या सीटों की संख्या बढ़ने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे लोकसभा की मौजूदा सीटों के आधार पर तुरंत लागू किया जाना चाहिए। अपनी तीसरी प्रमुख मांग में विपक्ष ने कहा कि विभिन्न राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा बंटवारा और उनका आनुपातिक प्रतिनिधित्व अगले 25 वर्षों तक वैसा ही रहना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसी भी राज्य के प्रतिनिधित्व पर कोई आंच न आए।