राष्ट्रीय

BJP MLA ने गैंगरेप किया, शरीर पर पेशाब किया, जानलेवा इंजेक्शन लगवाई- महिला ने लगाया आरोप, SIT करेगी जांच

कर्नाटक में भाजपा विधायक मुनिरत्ना और उनके साथियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। अब इस मामले की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगी।
2 min read
• •
Updated: 23 May 2025, 10:10 AM IST
Feature image
भाजपा विधायक मुनिरत्न (Photo - IANS)

BJP MLA Munirathna Booked in Gangrape Case: कर्नाटक के भाजपा विधायक मुनिरत्न के खिलाफ एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामला अपने हाथ में ले लिया है। उन पर 40 वर्षीय एक महिला ने सामूहिक बलात्कार की साजिश रचने, उस पर पेशाब करने और उसे जानलेवा वायरस का इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को मुनिरत्न और उनके कथित साथियों वसंता, चन्नाकेशवा और कमल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घटना में शामिल विधायक के तीन साथियों के नाम एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि चौथे आरोपी की पहचान अज्ञात है।

एसआईटी करेगी मामले की जांच

मुनिरत्न पर बलात्कार, ब्लैकमेल, उत्पीड़न, रिश्वतखोरी और जातिवादी भाषा का इस्तेमाल करने समेत अन्य आरोपों के बाद पिछले साल एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस ने कहा कि एसआईटी पहले से ही इन मामलों की जांच कर रही थी और ताजा मामला उसे सौंप दिया गया है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया केस

एफआईआर के मुताबिक घटना 11 जून 2023 को विधायक के दफ्तर में हुई थी। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन बच गई और उसने पुलिस को मामले की सूचना देने का फैसला किया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376डी (सामूहिक बलात्कार), 270 (संक्रमण फैलाने की आशंका वाली हरकत), 354 (महिला पर हमला), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया।

बेटे के मारने की दी धमकी

महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथी उसे कार में अपने कार्यालय ले गए थे। पुलिस ने घटना में शामिल विधायक के तीन साथियों के नाम प्राथमिकी में दर्ज की है। पीड़िता महिला ने आरोप लगाया कि कार्यालय पहुंचने के बाद विधायक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके कपड़े उतार दिए। धमकी देते हुए कहा कि यदि उसने सहयोग नहीं किया तो वे उसके बेटे को मार डालेंगे।

Updated on:
23 May 2025, 10:10 AM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे