राष्ट्रीय

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव: पीएम मोदी सहित 5708 मतदाताओं की सूची जारी, 19 जनवरी को नामांकन

भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम जारी किया है। पीएम मोदी सहित 5708 मतदाताओं की सूची जारी हुई है। 19 जनवरी को नितिन नबीन नामांकन करेंगे। दिल्ली में संगठनात्मक चुनाव न होने से आडवाणी और जोशी का नाम निर्वाचक मंडल में शामिल नहीं।

less than 1 minute read
Jan 17, 2026
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Photo - IANS)

BJP National President Election 2026: भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय कार्यक्रम घोषित किया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 को नामांकन करेंगे। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सहित कुल 5708 मतदाताओं की सूची (निर्वाचक मंडल) जारी की है। यह सूची राष्ट्रीय और प्रदेश परिषद के सदस्यों को मिलाकर तैयार हुई है।

खास बात है कि पहली बार, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम निर्वाचक मंडल में नहीं है, वजह कि सांसद नहीं होने के बाद से दोनों नेताओं के नाम दिल्ली प्रदेश से भेजे जाते हैं। चूंकि दिल्ली में अभी प्रदेश इकाई का चुनाव नहीं हुआ है, इस नाते दोनों नेताओं के नाम निर्वाचक मंडल में शामिल नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें

सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के खिलाफ 100 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दायर किया, जानें पूरा मामला

भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने शुक्रवार को दो दिवसीय चुनाव कार्यक्रम जारी किया। 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होगा। शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और 5 से 6 बजे तक नाम वापसी हो सकती है। सायं साढ़े 6 बजे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बयान जारी करेंगे। सिंगल नामांकन होने पर अगले दिन निर्विरोध निर्वाचन होगा। अगर कोई और नामांकन हुआ तो ही वोट से अध्यक्ष का चुनाव होगा। हालांकि, पार्टी की परंपरा के अनुसार, अब तक सर्वसम्मति से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते रहे हैं।

सभी मुख्यमंत्री बुलाए

भाजपा ने 19 जनवरी को नामांकन के दिन पार्टी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन मंत्रियों को बुलाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के बाद अगले दिन 21 को नितिन नबीन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की पहली बड़ी बैठक लेंगे।

Published on:
17 Jan 2026 04:13 am
Also Read
View All

अगली खबर