18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी ने खेला बड़ा दाव, 52 महिला विधायकों को मैदान में उतारा; इन बड़े चेहरों का काट दिया टिकट

Bengal Election: टीएमसी की सूची में बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है। पार्टी ने मौजूदा 74 विधायकों का टिकट काट दिया है।

2 min read
Google source verification
Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल में दो चरणों में मतदान होगा (Photo-IANS)

West Bengal Assembly Elections 2026: बंगाल में 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसी बीच टीएमसी ने 294 सीटों में से 291 पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस बार ममता बनर्जी ने प्रत्याशियों की सूची में बड़ा दांव खेला है। टीएमसी ने अपनी लिस्ट में 52 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

74 विधायकों का काटा टिकट

वहीं टीएमसी की सूची में बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है। पार्टी ने मौजूदा 74 विधायकों का टिकट काट दिया है। टीएमसी ने इन विधायकों का एंटी-इनकंबेंसी के चलते टिकट काटना बताया है। टिकट से वंचित नेताओं में मनोज तिवारी, विवेक गुप्ता, सावित्री मित्रा, रत्ना डे नाग, परेश पाल और कंचन मलिक जैसे नाम शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह निर्णय जमीनी स्तर पर मिली प्रतिक्रिया के आधार पर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता को कई निर्वाचन क्षेत्रों में सत्ता विरोधी लहर को लेकर चिंताएं थीं। 

भवानीपुर से लड़ेंगी ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर दक्षिण कोलकाता की अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी। यहां उनका मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी से होगा। सुवेंदु ने ममता को 2021 में नंदीग्राम से चुनाव हराया था। 

इस बार भवानीपुर सीट खास चर्चा में है, क्योंकि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव हुआ है। 

भवानीपुर में होगा दिलचस्प मुकाबला

भवानीपुर सीट पर मुकाबला जरूरी पर दिलचस्प माना जा रहा है। 2021 में ममता बनर्जी ने यहां 58,000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में कई नगर वार्डों में भाजपा की बढ़त ने मुकाबला को कड़ा बना दिया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, ममता बनर्जी ने पहले ही बूथ स्तर के नेताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ कई बैठकें कर चुनावी तैयारियों का मुद्दा लेना शुरू कर दिया है, खासकर मतदाता सूची में हुए मतदाताओं को ध्यान में रखा।

बीजेपी पर साधा निशाना

हालांकि, पार्टी ने कुछ अहम उम्मीदवारों पर भरोसा निरंतर रखा है। पूर्व मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक को हाबड़ा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं सांसद कल्याण बनर्जी के बेटे प्रभात बनर्जी को उत्तरपाड़ा से मैदान में उतारा गया है। नंदीग्राम से पवित्र कर को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि प्रवक्ता कुणाल घोष पहली बार बेलगछिया (बेलियाघाटा) से चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ नेता ब्रात्य बसु और सुजीत बोस को क्रमशः दमदम और बिधाननगर से फिर टिकट मिला है।