राष्ट्रीय

नए अध्यक्ष ने बीजेपी को दिया अपना मंत्र, चुनाव वाले राज्यों ने नितिन नवीन को सौंपी रिपोर्ट

Nitin Nabin: भाजपा के नए अध्यक्ष आगामी चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने बीते बुधवार को संगठन महामंत्रियों की बैठक ली और उन्हें दिशा निर्देश दिए।

2 min read
Jan 22, 2026
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Photo - IANS)

BJP president Nitin Naveen: भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के अगले ही दिन बुधवार को नितिन नवीन ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु सहित छह राज्यों के विधानसभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा पहली बार पूर्ण बहुमत की तो तमिलनाडु में गठबंधन की सरकार बनाएगी। इसके अलावा असम में लगातार तीसरी बार पार्टी की सरकार बनेगी और केरल में बेहतर प्रदर्शन रहेगा।

ये भी पढ़ें

कितनी जवान है भाजपा? अध्यक्ष नितिन नबीन हैं 45 साल के, मुख्यमंत्रियों और प्रदेशाध्यक्षों की क्या है उम्र

प्रदेश और संगठन महामंत्री रहे मौजूद

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की इस पहली बैठक में राज्यों के प्रदेश और संगठन महामंत्री भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाब, बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में भाजपा के अब तक की चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। इन सभी राज्यों के प्रभारियों ने रिपोर्ट पेश की।

बूथ और मंडल को मजबूत करने जोर

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय रथ अलग-अलग राज्यों में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ रहा है और स्थानीय निकाय के चुनावों में भी एनडीए को शानदार सफलता मिली है। उन्होंने आने वाले चुनावों को देखते हुए बूथ और मंडल इकाई को और अधिक मजबूत बनाने की अपील की।

वीबी जी राम जी योजना के फायदे गिनाएगी भाजपा

कांग्रेस के आरोपों का काउंटर करने के लिए विकसित भारत- जी राम जी योजना के फायदे को घर-घर पहुंचाने के लिए अभियान चलाने की अपील की। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के गैर-राजनीतिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' की भी चर्चा हुई। बूथ स्तर तक इस कार्यक्रम से कैसे जनजागृति आ रही है, इस पर भी चर्चा हुई।

नवीन संगठन के काम से वाकिफ

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि उनके नए अध्यक्ष संगठन के कामकाज से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का पूरा फोकस आगामी चुनावों व पार्टी को मजबूत करने पर है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि संगठन महामंत्रियों ने नितिन नवीन के सामने अपनी-अपनी तैयारियों की रिपोर्ट पेश की। बीजेपी अध्यक्षों व राज्य प्रभारियों की रिपोर्ट के आधार पर हमें विश्वास है कि बीजेपी पश्चिम बंगाल में पहली बार सरकार बनाने जा रही है। असम में हम तीसरी बार सरकार बनाएंगे। तमिलनाडु में भी, बीजेपी-एनडीए इस बार सरकार बनाएगी। केरल में भी पार्टी से आगामी विधानसभा चुनावों में बहुत मजबूत प्रदर्शन करेगी।

इस बैठक को पूर्व अध्यक्ष ने भी किया संबोधित

पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बैठक को संबोधित किया और पार्टी के प्रदर्शन और तैयारियों पर विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी एल संतोष ने भी इस अवसर पर बात की। वहीं, नितिन नवीन ने BJP में चार्ज संभालते ही बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े को केरल का प्रभार दिया है। तावडे़ के नेतृत्व में बिहार में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। नवीन ने पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव को ग्रेटर बेंगलुरु नगर निगम में चुनावों की देखरेख का प्रभार भी दिया।

'X' पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "स्थानीय निकाय चुनाव पूरी तरह से स्थानीय एजेंडा और स्थानीय कार्यकर्ताओं की ताकत और कड़ी मेहनत के दम पर लड़े और जीते जाते हैं। दो अन्य वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मिलकर, हम टीम कर्नाटक को इस प्रतिष्ठित चुनाव में जीतने में मदद करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।"

Updated on:
22 Jan 2026 06:52 am
Published on:
22 Jan 2026 06:51 am
Also Read
View All

अगली खबर