राष्ट्रीय

BJP New President: बीजेपी को नया अध्यक्ष चुनने में क्यों हो रही देरी? सामने आया जवाब

नितिन गडकरी ने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावों में देरी के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, यह सवाल वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूछा जाना चाहिए।
2 min read
Sep 18, 2025
Nitin Gadkari answersd when bjp will get new president
नितिन गडकरी ने भाजापा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बारे में दी जानकारी (प्रतिकात्मक तस्वीर)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लंबे समय से टाला जा रहा है। नए अध्यक्ष के चुनाव कब होंगे इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चा हो रही है। ऐसे में यह बाते भी सामने आई है कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच पार्टी के सर्वोच्च पद को लेकर एक नाम पर सहमती नहीं बन रही है। पार्टी और संघ के बीच सामंजस्य नहीं बैठन के चलते नए अध्यक्ष के लिए चुनाव नहीं हो रहे है और जेपी नड्डा का कार्यालय लगातार बढ़ाया जा रहा है। इस मामले पर हाल ही पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी से भी सवाल किया गया था जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, यह सवाल पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से किया जाना चाहिए।

गडकरी ने कहा गलत आदमी से किया सवाल

गडकरी से सवाल करते हुए पूछा गया कि भाजपा इस मामले पर फैसला क्यों नहीं ले रही है, पार्टी में आखिर चल क्या रहा है। क्या पार्टी ने अपना नया अध्यक्ष चुन लिया है या फिर वे नए अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर पा रही है। साथ ही गडकरी से पार्टी और आरएसएस के संबंधों पर भी सवाल किए गए। उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा और संघ के बीच संबंध ठीक नहीं है। इन सवालों का जवाब देते हुए गडकरी ने मुस्कुरा कर रहा कि, आपका सवाल तो सही है, लेकिन आपने पूछा गलत आदमी से है। गडकरी ने आगे कहा कि, आप वर्तमान अध्यक्ष नड्डा से इस बारे में सवाल करें वह ही इसका जवाब देने के लिए सही व्यक्ति है।

2017 से पार्टी अध्यक्ष के पद पर जेपी नड्डा

इन दिनों भाजपा और संघ के बीच अनबन की कई खबरे सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, इसी मनमुटाव के चलते पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं किए जा रहै है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और संघ एक नाम को लेकर तैयार नहीं है इसी के चलते 2017 के बाद से पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव नहीं हुए है। मोदी सरकार बनने से पहले 2010 से 2013 तक गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। 2014 में भाजपा के पहले कार्यकाल के दौरान अमित शाह को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया और वह लगातार दो बार पार्टी के अध्यक्ष बने। 2014 से 2017 तक शाह का कार्यकाल रहा उसके बाद 2017 में नड्डा को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया। नड्डा का कार्यकाल 2020 तक था लेकिन उसे बाद में बढ़ा दिया गया जिसके चलते वह अभी तक पार्टी अध्यक्ष है।

Published on:
18 Sept 2025 05:53 pm
Also Read
View All
खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी? ईरान के न्योते ने भारत के सामने खड़ी की बड़ी कूटनीतिक चुनौती

कोलकाता गोदाम हादसा: मृतकों की संख्या 11 पहुंची, CM शुभेन्दु ने TMC पर साधा निशाना, कांग्रेस बोली- निर्माण की अनुमति किसने दी?

Water Revolution: लोहारी में जल क्रांति की तैयारी, जहां कुएं में उतरकर लोटे से पानी भरते है गांव वाले, 504 गड्ढों में स्टोर करेंगे बारिश का पानी

पाकिस्तान जाकर जैश कमांडर से शादी करने वाली थी राजस्थान की महिला, UAPA के तहत मामला दर्ज, जांच में नए खुलासे

मंगेतर के कत्ल से चंद घंटे पहले प्रेमी संग कैफे डेट पर थी सिया, पुणे मर्डर मिस्ट्री में वीडियो आया सामने