राष्ट्रीय

भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू, जेपी नड्डा ने किया पीएम मोदी का अभिनंदन

BJP parliamentary party meeting आज भाजपा की संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी की संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पुस्तकालय भवन पहुंचे। साथ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी इस बैठक में शामिल होने के लिए पुस्तकालय भवन पहुंचे।

2 min read
bjp_1.jpg
भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू, जेपी नड्डा ने किया पीएम मोदी का अभिनंदन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संसद भवन परिसर में भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में तीन पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा,मेघालय और नागालैंड के विधानसभा चुनावों में मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहना कर व पार्टी के सभी सांसदों ने ताली बजाकर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। इससे पूर्व संसदीय दल की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने तीनों राज्यों की जीत और शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए सभी सांसदों की तरफ से उनका अभिनंदन किया और आभार व्यक्त किया।

आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण है संसदीय दल की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में संसद भवन परिसर में चल रही इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी के अलावा मोदी सरकार के मंत्री एवं भाजपा के दोनों सदनों के सांसद भी शामिल हो रहे हैं। बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान भाजपा संसदीय दल की पहली बैठक हो रही है। इसलिए इसे आगामी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण बेहद गरम

वैसे तो मौजूदा वक्त संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण चल रहा है। दूसरा चरण बेहद गर्मामरम है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अदाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर लोकसभा व राज्य सभा लगातार स्थगित हो रही है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि, कांग्रेस पार्टी संसद नहीं चलने दे रही है और अपने बयानों से लोगों को गुमराह भी कर रही है। ग्रैंड ओल्ड पार्टी संसद नहीं चलने दे रही है और लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। लोकसभा से राहुल गांधी की विवादास्पद अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस सांसद ब्लैक शर्ट का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या कांग्रेस कानून का अनादर करना चाहती है। कांग्रेस की मंशा ओबीसी समुदाय का अपमान करने की है। उनकी मानसिकता ओबीसी समुदाय के खिलाफ है। राहुल गांधी को खुद को देश के कानून से ऊपर मानने का कोई अधिकार नहीं है।

Updated on:
28 Mar 2023 10:50 am
Published on:
28 Mar 2023 10:48 am
Also Read
View All
G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?