राष्ट्रीय

Kerala Assembly Election 2026: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे और कहां से दिया टिकट

Kerala election 2026: भाजपा (BJP) ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। देखें भाजपा ने किसे कहां से मैदान में उतारा है।

2 min read
Mar 19, 2026
BJP Kerala State President Rajeev Chandrashekhar (Photo - IANS)

Kerala Election 2026: केरल विधानसभा चुनाव का बिगल बच चुका है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों की तरफ से सरगर्मियां तेज हो गई है। इसको लेकर भाजपा ने भी तैयारियां तेज कर दी गई है। ऐसे में भाजपा (BJP) ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले सोमवार को भाजपा ने पहली लिस्ट में जारी की थी, जिसमें 47 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी। इस तरह भाजपा ने अब तक कुल 89 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में 18 मार्च को हुई, जिसमें उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता उपस्थित थे।

भाजपा की ओर से जारी की गई 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट के मुताबिक, कासरगोड से अश्विनी एमएल, कलियास्सेरी से एवी सनिल कुमार और तलिपरम्बा से एन हरिदास को को टिकट मिला है। धर्मदाम से के रंजीत और थलास्सेरी से ओ निधीश को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा ने कुतुपरम्बा से एडवोकेट शिजीलाल और मट्टनूर से बीजू एलक्कुझी को चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं, कालपेट्टा से प्रशांत मलवयाल, कोंडोट्टी से पी. सुब्रह्मणियन और एरनाड से एडवोकेट एन. श्रीप्रकाश को भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है। मंजेरी से पद्मश्री एम, पेरिंथलमन्ना से केपी बाबूराज और मंकडा से लिजॉय पॉल को टिकट दिया गया है।

मलप्पुरम से अश्वथी गुप्ता कुमार और वेंगारा से जयकृष्णन वीएन को उम्मीदवार बनाया गया है। वल्लिक्कुन्नु से एम प्रेमन मास्टर और तिरुरंगडी से रिजू सी राघव चुनाव लड़ेंगे।

तनूर से दीपा पुजक्कल, तिरुर से के नारायणन मास्टर और थावनूर से वी उन्नीकृष्णन मास्टर को टिकट दिया गया है। त्रिथला से रवि थेलेथ और पट्टाम्बी से एडवोकेट पी मनोज को उम्मीदवार बनाया गया है। एससी आरक्षित सीटों में कोंगड से रेनू सुरेश और तरूर से सुरेश बाबू को टिकट मिला है। चित्तूर से प्रनेश राजेंद्रन और अलाथुर से केवी प्रसन्न कुमार मैदान में होंगे।

गुरुवायूर से एडवोकेट बी गोपालकृष्णन, वडक्कनचेरी से टीएस उल्लास बाबू और ओल्लूर से बिजॉय थॉमस को चुनावी मैदान में उतारा गया है। नट्टिका (एससी) से सीसी मुकुंदन और पुडुक्कड से ए नागेश को भाजपा ने टिकट दिया है।

इसके अलावा अलुवा से एमए ब्रह्मराज, परवूर से वत्सला प्रसन्न कुमार और एर्नाकुलम से पीआर शिवशंकर अपनी किस्मत आजमाएंगे। भाजपा ने चंगनाश्शेरी से बी राधाकृष्णन मेनन और अलाप्पुझा से एमजे जॉब को उम्मीदवार बनाया है। अरनमुला से कुम्मनम राजशेखरन, कुंडारा से डॉ. रॉबिन राधाकृष्णन और कोल्लम से डॉ. एन प्रताप कुमार को टिकट मिला है।

एक चरण में होगा केरल विधानसभा चुनाव 2026

आपको बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव 2026 एक ही चरण में संपन्न होगा। राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

केरल की राजनीति में यह देखने वाली बात होगी कि क्या वाम गठबंधन (LDF) अपनी तीसरी लगातार जीत दर्ज करेगा या कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन (UDF) सत्ता में वापसी करेगा। यह स्पष्ट रूप से चुनाव परिणामों के साथ ही सामने आएगा।

Updated on:
19 Mar 2026 12:08 pm
Published on:
19 Mar 2026 11:11 am
Also Read
View All