राष्ट्रीय

6 साल बाद NDA में लौटा पुराना साथी, लोकसभा में हुए 321 सांसद; जानें अब परिसीमन बिल के लिए कितने वोटों की जरूरत?

Delimitation Bill: बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के 6 साल बाद फिर साथ आने से लोकसभा का सियासी गणित बदल गया है। NDA की ताकत 321 सांसदों तक पहुंच गई है। ऐसे में सवाल है कि क्या सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को पास कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटा पाएगी? दिसंबर में संसद के संभावित विशेष सत्र पर सबकी नजरें टिकी हैं।
3 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 9:53 AM IST
Shiromani Akali Dal Returns to NDA After Six Years
पंजाब में BJP-SAD के बीच हुआ गठबंधन (Photo-IANS)

BJP SAD Alliance: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल एक साथ आ गए है। दोनों पार्टियों के बीच 6 साल बाद फिर से गठबंधन हुआ है। इसी के साथ एक बार फिर से परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल, मोदी सरकार दिसंबर में संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इस सत्र में इन दोनों विधेयकों को सदन में ला सकती है।

वहीं 6 साल बाद BJP-SAD के साथ आने से लोक सभा में एनडीए की संख्या बढ़ी है। अब NDA के सांसदों की संख्या 321 हो गई है। अब सावल है कि क्या शिरोमणि अकाली दल की वापसी से सरकार की राह आसान होगी? क्या NDA अब जरूरी बहुमत के करीब पहुंच गया है? आखिर परिसीमन बिल के लिए कितने सांसदों का समर्थन जरूरी है?आइए, समझते हैं पूरा मामला…

SAD की वापसी से लोकसभा का गणित कितना बदला?

शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में वापसी केवल पंजाब की राजनीतिक तक ही सीमित नहीं है। इसका संसदीय पहलू भी है। दरअसल, संसद में SAD की एक सांसद हरसिमरत कौर बादल है। ये ऐसे में NDA के संख्याबल में एक सांसद का इजाफा हुआ है। अब एनडीए के सांसदों की संख्या 321 हो गई है। हालांकि अभी सदन में दो-तिहाई बहुमत से मोदी सरकार 39 सांसदों की जरूरत है। बताया जा रहा है कि जब लोक सभा में अप्रैल में परिसीमन विधेयक को लाया गया था, जब हरसिमत कौर ने इसका विरोध किया था।

स्थितिसांसद
वापसी से पहले NDA का आंकड़ा320
अकाली दल का समर्थन1
वापसी के बाद कुल आंकड़ा321
दो-तिहाई का सामान्य आंकड़ा360
अभी भी जरूरी अतिरिक्त समर्थन39

लोकसभा में इंडिया गठबंधन के कितने सांसद? 

दरअसल, जब अप्रैल 2026 में सरकार ने इन विधेयकों को पेश किया था, तब विपक्षी गठबंधन ने एकजुट होकर इसको गिरा दिया। हालांकि अब विपक्ष के सांसदों में कमी हुई है। पहले विपक्षी सांसदों की संख्या 232 थी, जो कि अब घटकर 183 रह गई है। 

सरकार और विपक्ष की 35 सांसदों पर नजर

बता दें कि मोदी सरकार और इंडिया गठबंधन की उन 35 सांसदों पर नजर है, जो किसी भी गठबंधन में शामिल नहीं है। इनमें एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके 22, वाईएसआर कांग्रेस के 4, अरविंद केजरीवाल की पार्टी के तीन, ZPM, ASP और AIMIM के एक-एक सांसद और तीन निर्दलीय शामिल हैं।

बता दें कि इन सभी में से सबसे महत्वपूर्ण एमके स्टालिन की पार्टी के 22 सांसदों है। दरअसल, तमिनलाडु विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और डीएमके ने साथ चुनाव लड़ा था। लेकिन डीएमके को हार का सामना करना पड़ा और एक्टर विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने टीवीके के साथ दिया था। इसके बाद डीएमके ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ दिया। 

लोकसभा में मौजूदा संख्या बल

विवरणसांसदों की संख्या
लोकसभा की कुल सीटें543
वर्तमान में खाली सीटें3
मौजूदा सांसदों की संख्या540
दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा360
NDA के सांसद321
INDIA गठबंधन के सांसद183
अन्य और निर्दलीय सांसद35
NDA को जरूरी अतिरिक्त वोट39

विपक्ष क्यों कर रहा है परिसीमन का विरोध?

विपक्ष द्वारा परिसीमन का विरोध किया जा रहा है। अप्रैल में जब लोक सभा में इस विधेयक को लाया गया था, तब विपक्ष ने एकजुट होकर इसका विरोध किया था। यह विधेयक पारित नहीं हो सका। दरअसल, विपक्ष की प्रमुख चिंताएं हैं:

  • दक्षिणी राज्यों की चिंता: तमिलनाडु, केरल और दूसरे दक्षिणी राज्यों को आशंका है कि जनसंख्या आधारित परिसीमन से लोकसभा में उनका सापेक्ष प्रतिनिधित्व घट सकता है।
  • जनसंख्या नियंत्रण का सवाल: जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन किया, उन्हें मौजूदा सीटों के अनुपात में नुकसान होने की आशंका है।
  • महिला आरक्षण: विपक्ष का तर्क है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए परिसीमन और सीटों की संख्या बढ़ाने को अनिवार्य शर्त नहीं बनाया जाना चाहिए।

दूसरी ओर, सरकार का तर्क है कि लोकसभा में सीटें बढ़ाने से प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ेगा और महिला आरक्षण को लागू करने का रास्ता खुलेगा।

Updated on:
25 Nov 2026, 9:53 AM IST
Published on: