राष्ट्रीय

विपक्ष की रैली फ्लॉप शो: संबित पात्रा बोले, रामलीला मैदान में कितनी जुटी भीड़? राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है

Opposition rally: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई विपक्ष की रैली को फ्लॉप शो बताया। उनका दावा है कि बहुत कम लोग पहुंचे और मैदान खाली रहा।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 6:14 PM IST
Sambit Patra press conference
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना (Photo-IANS)

Delhi Rally: बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को हुई विपक्ष की रैली को फ्लॉप शो करार दिया है। उन्होनें दिल्ली में हुए विपक्ष के प्रदर्शन को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे 'अराजक तत्वों का फ्लॉप शो' बताया। उन्होंने कहा कि यह 'भीड़तंत्र' पर 'लोकतंत्र' की जीत है। विपक्ष की रैली में बहुत कम लोग पहुंचे और मैदान का अधिकांश हिस्सा खाली पड़ा रहा।

कांग्रेस ने रैली में 10 लाख लोगों के आने का दावा किया था लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट रही है। उन्होनें विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा​ कि, विपक्ष को पहले चुनाव आयोग से पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए। लगता है जैसे राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर अटक गया है जो सिर्फ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की बात ही सुना रहा है।

रामलीला मैदान का 40 प्रतिशत हिस्सा खाली

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि, आप उन दावों को देख सकते हैं जिनमें कहा गया था कि 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे- जैसा कि के. सी. वेणुगोपाल और बाद में पवन खेरा ने कहा था। हम आपको रामलीला मैदान की तस्वीरें दिखा रहे हैं… रामलीला मैदान का लगभग 40% हिस्सा खाली था। रामलीला मैदान लगभग 10 से 12 एकड़ में फैला हुआ है। रामलीला मैदान का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा मंच और मंच के सामने बने D-आकार के क्षेत्र से घिरा हुआ है। और इसके अलावा, आप देख सकते हैं कि रामलीला मैदान का 40 प्रतिशत हिस्सा खाली था। वहाँ न तो कोई कुर्सियां थीं और न ही कोई लोग; वह पूरी तरह खाली था।

गठबंधन का मकसद अराजकता फैलाना

पात्रा ने इंडिया गबठंधन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर राजधानी में माहौल बिगाड़ने, आगजनी और सड़कों पर लड़ाई कराने की कोशिश की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष बिना किसी ठोस सबूत के लगातार 'वोट चोरी' के झूठे आरोप लगा रहा है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि, "हम सुबह से ही INDI गठबंधन की इस रैली को देख रहे हैं और राहुल गांधी का भाषण भी ध्यान से सुन रहे हैं। लेकिन अंत में, ऐसा लगा कि यह पूरी तरह से समय की बर्बादी थी।"इंडिया गठबंधन का मकसद सिर्फ देश में अराजकता फैलाना है।

Updated on:
1 Nov 2026, 6:14 PM IST
Published on: