राष्ट्रीय

दिल्ली में चक्का जाम : सरकार की नई आबकारी नीति के खिलाफ BJP का प्रदर्शन खत्म, पुलिस की सख्ती के बाद सामान्य हो रहा ट्रैफिक

दिल्ली सरकार की नई शराब नीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आज सुबह 9 बजे से चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू किया। इसके चलते कुछ ही देर में दिल्ली की रफ्तार धीमी हो गई। वहीं लोगों को जाम में फंसता देख दिल्ली पुलिस ने 11 बजे के बाद सख्ती शुरू कर दी। इसके साथ ही जाम खुलवाने की कवायद शुरू कर दी। इसके बाद भाजपा ने भी चक्का जाम खत्म कर दिया है।

2 min read
Jan 03, 2022
BJP stage traffic jam protest against delhi govt new excise policy

दिल्ली सरकार की नई शराब नीति के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने आज सुबह 9 बजे से चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू किया। इसके चलते कुछ ही देर में दिल्ली की रफ्तार धीमी हो गई। वहीं लोगों को जाम में फंसता देख दिल्ली पुलिस ने 11 बजे के बाद सख्ती शुरू कर दी। इसके साथ ही जाम खुलवाने की कवायद शुरू कर दी। इस दौरान कई भाजपा के नेताओं ने विरोध भी किया, इस पर दिल्ली पुलिस ने कई भाजपा नेताओं को हिरासत में भी लिया। हालांकि उन्हें कुछ ही देर बाद छोड़ दिया गया। इसके बाद भाजपा ने भी चक्का जाम खत्म कर दिया है।वहीं पुलिस की सख्ती के बाद दिल्ली-यूपी गेट पर 12 बजे के आसपास यातायात सामान्य हो गया। इसके अलावा, अक्षरधाम मंदिर के पास दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-नौ पर भी यातायात सामान्य हो गया।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली में शराब के नए खुल रहे ठेकों के विरोध में सोमवार सुबह से ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते कई जगहों पर भीषण जाम लग गया। इसके बाद पहले से ही तय भाजपा ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के खिलाफ चक्का जाम करीब 9 बजे से शुरू कर दिया। जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर गए।

भाजपा के इस चक्का जाम से कुछ ही देर में दिल्ली में 15 जगहों पर भीषण जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आइटीओ चौराहे पर प्रदर्शन और चक्का जाम के कारण विकास मार्ग पर मध्य दिल्ली की ओर आने वाली लेन पर तकरीबन 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का असर दिल्ली-यूपी सीमा पर भी नजर आया। साथ ही कुछ ही देर में गाजियाबाद में यूपी गेट पर भी जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई।

इसके साथ ही चौधरी ब्रह्म प्रकाश चौक पर भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम किया। यहां ट्रैफिक में फंसे लोग बसों के ऊपर चढ़ गए। वहीं दिल्ली मे शराब की दुकानों को बंद करने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा चक्का जाम के कारण एनएच-9 के अक्षरधाम के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई और इसके चलते नोएडा-दिल्ली रोड पर भी भीषण जाम देखने को मिला।

अगर भाजपा के चक्का जाम से प्रभावित क्षेत्रों की बात करें तो आइटीओ, आजादपुर चौक, कश्मीरी गेट बस अड्डा, विकास मार्ग, वैलकम चौक, करोल बाग, मधुबन चौक, पीरागढ़ी चौक, राजा गार्डन चौक, द्वारका मोड़, दयाराम चौकञ, आली गांव, सिग्नेचर ब्रिज और साउथ एक्सटेंशन मार्केट पर जाम देखने को मिला।

Updated on:
03 Jan 2022 01:14 pm
Published on:
03 Jan 2022 01:02 pm
Also Read
View All