राष्ट्रीय

संविधान फाड़कर फेंकना चाहती है BJP, चाईबासा की रैली में जमकर बरसे राहुल गांधी

Jharkhand: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है।

2 min read
May 07, 2024
Feature image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में जल, जंगल, जमीन पर पहला अधिकार आदिवासियों का है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आदिवासी को वनवासी बताकर उनसे यह अधिकार लेना चाहती है। हमारा संकल्प है कि हम उन्हें यह अधिकार दिलाएंगे। चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार झारखंड आए राहुल गांधी ने चाईबासा में उसी टाटा कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित किया, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने बीते 3 मई को रैली की थी। उन्होंने सिंहभूम सीट से झामुमो की प्रत्याशी जोबा मांझी के लिए वोट मांगे।

संविधान फाड़कर फेंकना चाहती है BJP

राहुल गांधी ने सभा में भारतीय संविधान की पुस्तक दिखाते हुए कि कहा कि भाजपा इसे फाड़कर फेंकना चाहती है। इस देश में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को जो भी मिला है, वह इस किताब की बदौलत मिला है। हमारे बड़े नेताओं ने इस किताब के लिए कुर्बानी दी थी। संविधान की इसी किताब की बदौलत आपको आरक्षण, नौकरियां मिलती हैं। इस किताब को भाजपा खत्म करना चाहती है और हम इसके लिए जान देने को तैयार हैं।

आदिवासी अफसरों को 100 रुपए में दस पैसे भी खर्च करने का अधिकार नहीं

कांग्रेस नेता ने देश की टॉप ब्यूरोक्रेसी में आदिवासी अफसरों की कम भागीदारी का सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की देश में कुल आबादी आठ फीसदी है। लेकिन, इस हिसाब से उन्हें 100 रुपए में दस पैसे भी खर्च करने का अधिकार नहीं है। राहुल गांधी ने 'इंडिया' गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों, पिछड़ों, दलितों के हर परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए उनके बैंक अकाउंट में डालने का वादा किया।

देश में 50 परसेंट के आरक्षण का लिमिट खत्म कर देंगे

उन्होंने कहा कि हम देश में करोड़ों लोगों को लखपति बनाएंगे। उन्होंने ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स को पहली नौकरी देने, मनरेगा में रोजाना की मजदूरी 250 से बढ़ाकर 400 रुपए करने का भी वादा किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर देश में 50 परसेंट के आरक्षण का लिमिट खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को आदिवासी होने के कारण गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। इस जनसभा को झारखंड के सीएम चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन ने भी संबोधित किया।

Also Read
View All
ओमान तट के पास हमले में भारतीय नाविकों की मौत: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- उन्हें कोई अफसोस नहीं

अस्पताल में भर्ती होने का किया दावा, TMC सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय मिले BJP मंत्री के घर, महुआ मोइत्रा ने अपने ही सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

‘अगर ममता बनर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना सही, तो पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ क्यों नहीं?’ – कीर्ति आज़ाद

G7 की मीटिंग और ट्रंप के साथ बैठक, PM मोदी की फ्रांस यात्रा में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?