14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

G7 की मीटिंग और ट्रंप के साथ बैठक, PM मोदी की फ्रांस यात्रा में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?

PM Modi in france: पीएम मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ वह द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

2 min read
Google source verification
PM Narendra Modi departs for France and Slovakia

पीएम नरेंद्र मोदी हुए फ्रांस-स्लोवाकिया जाने के लिए रवाना (Photo - ANI)

PM Modi france visit:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस के शहर नीस पहुंचे। उन्होंने फ्रांस पहुंचकर एक्स पर पोस्ट किया। पीएम मोदी ने लिखा कि मैं अभी-अभी नीस पहुंचा हूं। नीस के अलावा, फ्रांस की इस यात्रा में एवियन और पेरिस में भी कार्यक्रम शामिल हैं। इसमें द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें होंगी, जिनका मकसद भारत के प्रमुख विकास साझेदारों के साथ दोस्ती के रिश्तों को मजबूत करना है।

पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मिलेंगे। मोदी और ट्रंप की मीटिंग की जानकारी व्हाइट हाउस के अधिकारियों हिंदुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है। हालांकि, भारतीय पक्ष की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। ओमान के पास समुद्र में पलाऊ-झंडे वाले टैंकर पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक होगी। विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो के सामने इस घटना पर कड़ा विरोध जताया था। फरवरी 2025 में मोदी के वाशिंगटन दौरे के बाद यह उनके और ट्रंप के बीच भी पहली मुलाकात होगी।

G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 16 व 17 जून को फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। भारत उन देशों (ब्राजील, मिस्र, केन्या और दक्षिण कोरिया) में शामिल है, जिन्हें फ्रांस ने बैठक में भाग लेने के लिए खासतौर पर आमंत्रित किया है।

फ्रांस के राष्ट्रपति मेक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पीएम मोदी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता 'भारत इनोवेट्स 2026' कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसमें 120 भारतीय इनोवेटर्स, लगभग 15 उच्च शिक्षा संस्थान (HEIs) और 500 से अधिक निवेशक (जिनमें प्रमुख कॉर्पोरेट और वेंचर कैपिटल फर्म शामिल हैं) के साथ-साथ वैश्विक CEO और उद्योग जगत के नेता शामिल होंगे। यह 'भारत इनोवेट्स' का पहला संस्करण होगा और इसमें नीस में वैश्विक निवेशकों और उद्योग जगत के सामने भारत के डीप-टेक इनोवेटर्स और स्टार्ट-अप्स को प्रदर्शित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहेंगे।

वहीं, पीएम मोदी 18 जून को पीएम मोदी पेरिस में मैक्रों के साथ VivaTech समिट में शामिल होंगे। VivaTech समिट यूरोप का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप इवेंट है। इस दौरान वह फ्रांस में रहने वाले भारतीय समुदाय को भी संबोधित कर सकते हैं।

किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली यात्रा

फ्रांस यात्रा के दौरान पीएम मोदी स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर 14-16 जून तक स्लोवाक की राजकीय यात्रा करेंगे। 1993 में आजादी के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाक गणराज्य की यह पहली यात्रा होगी। वहां, मोदी अपने स्लोवाक समकक्ष के साथ बातचीत करेंगे और सहयोग के नए रास्ते तलाशेंगे। वह राष्ट्रपति पेलेग्रिनी से भी मुलाकात करेंगे।