
Rahul Gandhi: राहुल गांधी -फोटो-IANS)
Rahul Gandhi Attack PM Modi: अन्तर्राष्ट्रीय जल क्षेत्र में अमेरिकी हमलों में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद देश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम' (समझौता का पीएम) करार दिया और विदेशी ताकतों के सामने पूरी तरह मौन रहने का पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है।
राहुल गांधी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय जल में तीन दिन में तीन जहाजों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मृत्यु हो गई, लेकिन हमारे 'कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम' के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकला।
पीएम पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा कि अगले हफ्ते G7 में, हमारे नाविकों की हत्या के बस चंद दिनों बाद, मोदी जी मुस्कुराएंगे, गले मिलेंगे और समझौते करेंगे - मगर, उन तीन भारतीयों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम भारत माता के बेटों की रक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि जिन्होंने उन बेटों की जान ली उन्हें नाराज करने की इनमें न हिम्मत है, न ताकत।
भाजपा नेता सत्य कुमार यादव ने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी पर हमला बोला। 'राहुल गांधी एक और भ्रामक फैला रहें है। हमले में तीन भारतीय नाविकों के मारे जाने के बाद भारत ने आधिकारिक रूप से अमेरिकी डिप्लोमैट को समन किया और कड़ा विरोध जताया और अपनी गंभीर चिंताएं साझा कीं। यह कहना कि पीएम या भारत इस पर खामोश रहे, बिल्कुल निराधार है। सरकार की मुखालफत करना अपनी जगह है, लेकिन देश के नागरिकों की मौत जैसे गंभीर विषय पर गलत जानकारी फैलाना गलत है।'
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने तुरंत एक्शन लिया। भारत ने अमेरिकी कार्यवाहक राजदूत जेसन मीक्स को विदेश मंत्रालय तलब किया और इस लगातार हो रहे हमलों पर बेहद कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ये हमले वहां तैनात अमेरिकी नौसेना की तरफ से हुए। जैसा कि आपने अलग-अलग रिपोर्टों में देखा होगा, और जैसा कि हमारे बयानों और इस मंच से भी साफ किया गया है, इन घटनाओं में शामिल तीनों जहाज विदेशी झंडे वाले हैं।
Updated on:
12 Jun 2026 04:17 pm
Published on:
12 Jun 2026 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
