राष्ट्रीय

‘बिहार में चुनाव से पहले BJP की जीत पक्की’, AAP सांसद संजय सिंह ने ऐसा क्यों कहा

Bihar Election: संजय सिंह ने कहा कि प्लेन क्रैश के नाम पर जिस तरह से पायलट को ही दोषी ठहराया जा रहा है कि उन्होंने फ्यूल स्विच ऑफ कर दिया, इस पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2025, 2:43 PM IST
Feature image
बिहार में SIR चुनावी घोटाला है- संजय सिंह (Photo-IANS)

Bihar Chunav 2025: लोकसभा में सोमवार से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई गई, ताकि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके। हालांकि विपक्ष ने साफ कर दिया है कि जो मुद्दे उन्होंने सदन के बाहर उठाए हैं उन्हीं मुद्दों को वे सदन के अंदर भी उठाकर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। वहीं आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद ने सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे जेपी नड्डा से अनुमति लेकर किसी अन्य महत्वपूर्ण बैठक में जा रहा हूं।

SIR के नाम पर बहुत बड़ा चुनावी घोटाला-संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बिहार में चल रही एसआईआर को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि SIR के नाम पर बिहार में बहुत बड़ा फ्रॉड चल रहा है, फिर बिहार चुनाव का कोई मतलब नहीं है। मृतक लोगों के नाम पर फॉर्म भर दिया जा रहा है। जो फॉर्म जमा करने नहीं गए ऐसे लाखों लोगों के फॉर्म जमा कर दिया गया जो कि एक बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है। इस मुद्दे को भी हमने सर्वदलीय बैठक में उठाया है। 

सर्वदलीय बैठक में उठाए ये मुद्दे

आप सांसद ने कहा कि मैंने अपनी पार्टी की ओर से जो मुद्दा उठाया है, वह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार कह रहे हैं कि 5 जेट गिराए गए और ट्रेड डील के नाम पर हमने सीजफायर कराया है, इस पर सरकार का स्पष्टीकरण होना चाहिए। जहां झुग्गी, वहां मकान का वादा करके उत्तर प्रदेश, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को उजाड़ा गया, बुलडोजर चलाया गया। यह मुद्दा भी उठाया है कि इसे सरकार तुरंत रोके और गरीबों को उजाड़ना बंद करें।

प्लेन क्रैश मामले में सरकार दे स्पष्टीकरण

संजय सिंह ने आगे कहा कि प्लेन क्रैश के नाम पर जिस तरह से पायलट को ही दोषी ठहराया जा रहा है कि उन्होंने फ्यूल स्विच ऑफ कर दिया, इस पर सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए। 

दलित-अल्पसंख्यक को स्कूली शिक्षा से किया वंचित

आप सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद करके दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को जिस तरह से स्कूली शिक्षा से वंचित किया जा रहा है वो मुद्दा उठाया है। अगर सरकार की ओर से इस पर कोई जवाब नहीं आता है तो सदन में भी और सदन के बाहर भी इसको लेकर विरोध करेंगे। 

इंडिया गठबंधन को लेकर क्या बोले संजय सिंह

इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए था उसके बाद हरियाणा, दिल्ली और उपचुनाव में और अब बिहार में अकेले हम लड़ रहे है। 

Updated on:
20 Jul 2025, 2:43 PM IST
Published on: