इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी का अलग होने से आगामी विधानसभा चुनावों पर भी असर पड़ सकता है। दरअसल, साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने है। इसके अलावा 2026 में केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पडुचेरी में विधानसभा चुनाव है। वहीं 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने है और पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीधा मुकाबला कांग्रेस से है। वहीं आप का गठबंधन से अलग होने पर पंजाब के विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि इससे इंडिया गठबंधन और मजबूत होगा, क्योंकि इससे अस्पष्टता खत्म होगी।